नोएडा। नवरत्न फाउंडेशन(Navratan Foundation) के कवच अभियान के पांचवें चरण में नवरत्न फाउंडेशन्स ने नोएडा के लेडीज क्लब-26 के सहयोग से सेक्टर-16 के झुग्गी झोपडी कालोनी की नेताजी सुभाष चन्द्र बोस कॉलोनी में स्थित रीता विद्या मंदिर के करीब 150 बच्चों को गर्म स्वेटर नव वर्ष के उपहार स्वरूप प्रदान किये गये। नवरत्न के अध्यक्ष अशोक श्रीवास्तव ने बताया की अभी तक संस्था द्वारा 750 स्वेटर बाटें जा चुके हैं और लक्ष्य 1000 से ज्यादा बच्चों को स्वेटर प्रदान करने का है।
इस अवसर पर संस्था मीडिया सलाहकार वैध्य अच्युत कुमार त्रिपाठी ने बताया कि कोरोना काल में 8000 से ज्यादा और करीब 340 कलाकारों के परिवारों को राशन की सहायता प्रदान कर चुके हैं।
नवरत्न अब शीघ्र ही मथुरा के गाँव में स्थित एक इंटर कॉलेज में स्वेटर वितरण के लिए जा रही है।
इस अवसर पर विवेक श्रीवास्तव, रीता विद्य मंदिर के संचालक ब्रहमपाल सिंह, अमर सिंह परिहार, अदित भटनागर और शिक्षिकाएं उपस्थित रही।