Noida News : बिना फिटनेस के सड़कों पर काल बनकर दौड़ रही 165 स्कूल बसें
Noida News: 165 school buses running on the roads without fitness
भारत
चेतना मंच
26 Nov 2025 04:25 AM
Noida News : नोएडा। परिवहन विभाग की कड़ाई के बाद भी अभी भी 165 स्कूल बसें फिटनेस सर्टीफिकेट के बिना सड़कों पर काल बनकर दौड़ रही हैं। इससे अधिक चौंकाने वाली बात यह है कि अभी भी विभाग से एनओसी जारी कराने के बाद भी कई स्कूल बसें जनपद में ही चल रही हैं। जिनके खिलाफ आक्रामक अभियान चलाया जा रहा है।
Noida News :
एआरटीओ (प्रशासन) सियाराम वर्मा ने बताया कि सहायक संभागीय परिवहन विभाग में कुल 1646 स्कूल बसें पंजीकृत हैं। इनमें से 165 बसों की फिटनेस सर्टिफिकेट की अवधि समाप्त हो चुकी है। 1 जनवरी से 12 दिसंबर तक विभाग द्वारा कार्यवाही करके 295 बसों के चालान किए गए। 81 बसें सीज की गयी। 113 के फिटनेस चालान काटे गये। 99 की पीयूसी जारी की गई। 379 बसों को काली सूची में डाल दिया गया। इस दौरान 1060 बसों को नोटिस भी जारी किया गये हैं।
श्री वर्मा का कहना है कि ऐसे बस संचालकों के खिलाफ कार्यवाही की जा रही है तथा सड़कों पर प्रवर्तन विभाग की टीम चौकस है तथा ऐसी बसों पर पैनी नजर रखी जा रही है। संचालन पाये जाने पर बसों के खिलाफ कार्यवाही की जा रही है।