Noida: नोएडा । नोएडा झुग्गी झोपड़ी संयुक्त पुनर्वास मंच द्वारा आयोजित बैठक का आयोजन बांस बल्ली मार्केट में किया गया। जिसमें 20 जुलाई को प्राधिकरण पर धरना-प्रदर्शन का ऐलान किया गया। कांग्रेस के पूर्व महानगर अध्यक्ष शाहबुद्दीन ने कहा कि थाना फेस-1 पुलिस ने तानाशाही दिखाते हुए झुग्गी के नेताओं पर धारा-144 के उल्लंघन का मुकदमा दर्ज किया। कांग्रेस नेता शहाबुद्दीन, झुग्गी झोपड़ी संयुक्त पुनर्वास मंच के संयोजक गंगेश्वर दत्त शर्मा, अध्यक्ष रमाकांत सिंह, कार्यवाहक अध्यक्ष मुन्ना आलम, आले नबी कुरेशी, गुड्डू पेंटर, ब्रह्मपाल सिंह समेत 40-50 पुरुष व महिला अज्ञात लोगों पर मुकदमा दर्ज किये गये। कांग्रेसी नेता शहाबुद्दीन ने कहा कि झुग्गी वासी पुलिस के तानाशाही से डरने वाले नहीं हैं। नोएडा प्राधिकरण के खिलाफ 20 जुलाई 2022 को बहुत ही ऐतिहासिक प्रदर्शन किया जाएगा संघर्ष जारी रहेगा।