Noida News : 22वां कैप्टन शशिकांत मेमोरियल क्रिकेट टूर्नामेंट
22nd Captain Shashikant Memorial Cricket Tournament
भारत
चेतना मंच
13 Oct 2022 06:07 PM
Noida News : नोएडा । सेक्टर-21ए स्थित नोएडा स्टेडियम में चल रहे 22वें कैप्टन शशिकांत मेमोरियल क्रिकेट टूर्नामेंट में आज एस्टर क्रिकेट एकेडमी ने बाजी मार ली। एस्टर क्रिकेट एकेडमी ने दिनेश राज क्रिकेट एकेडमी की टीम को को 18 रनों से पराजित कर दिया।
एस्टर क्रिकेट ने टॉस जीतकर बल्लेबाजी की। इस दौरान टीम ने बेहतर प्रदर्शन करके 5 विकेट खोकर 157 रन बनाये। जिसमें दिनेश चौधरी ने 65 रन तथा रमन कुमार ने सर्वाधिक 48 रन बनाये।
Noida News :
इसके जवाब में दिनेश राज क्रिकेट एकेडमी ने 7 विकेट खोकर 139 रन बनाये। जिसमें दिनेश चौधरी ने 48 तथा अनीस राज ने 38 रन बनाये। यह मैच 20-20 ओवर के हैं। मैच के अम्पायर थे अतुल कुमार। बता दें कि इस मैच का आयोजन मानव सेवा समिति तथ डिस्ट्रिक्ट क्रिकेट एसोसिएशन द्वारा संयुक्त रूप से कराया जा रहा है।