Noida News : 22वां कैप्टन शशिकांत मेमोरियल क्रिकेट टूर्नामेंट 5 अक्टूबर से
भारत
चेतना मंच
27 Nov 2025 03:53 PM
Noida : नोएडा। 22वें कैप्टन शशिकांत मेमोरियल क्रिकेट टूर्नामेंट (ओपन) का आयोजन 5 अक्टूबर से शुरू होगा। इस टूर्नामेंट का आयोजन मानव सेवा समिति, ड्रिस्ट्रिक्ट क्रिकेट एसोसिएशन तथा नोएडा स्पोटर््स ट्रस्ट द्वारा संयुक्त रूप से किया जाता है।
इस बार भी क्रिकेट टूर्नामेंट में कुल आठ टीमें हिस्सा लेंगी। 20-20 ओवर के इस टूर्नामेंट को लीग कम नॉक आउट आधार पर खेला जाएगा।
मानव सेवा समिति तथा डिस्ट्रिक्ट क्रिकेट एसोसिएशन के अध्यक्ष यू.के. भारद्वाज ने बताया कि टूर्नामेंट में शामिल होने के लिए अंतिम तिथि 15 सितंबर है। पहले आओ-पहले पाओ आधार पर टीमों का चयन किया जाएगा। प्रत्येक टीम को कम से कम 3 लीग मैच खेलने होंगे। टूर्नामेंट के प्रत्येक मैच की विजेता टीम के मैन ऑफ द मैच के साथ, मैन ऑफ द टूर्नामेंट, बेस्ट बॉलर, बेस्ट बैट्समेन, विजेता एवं उपविजेता टीम के सभी खिलाडिय़ों को ट्राफी एवं अन्य उपहारों के साथ पुरस्कृत किया जाएगा। मैचों के दौरान अंपायरिंग टीम डीडीसीए पैनल के अंपायर्स की होगी।
उन्होंने आगे बताया कि दस दिन चलने वाले टूर्नामेंट का हर वर्ष उद्घाटन एवं पुरस्कार वितरण समारोह आयोजित होता है जिसमें शहीद के माता-पिता फ्ला. लेफ़्टी जेपी शर्मा, सुदेश शर्मा, भाई डॉ. नरेश शर्मा, डा. नरेश की पत्नी डा. संगीता शर्मा आदि सभी स्वजन इकट्ठा होते हैं।