Noida News : दिसंबर तक फर्राटा भरेंगी 310 ई-साइकिलें
E Cycle
भारत
चेतना मंच
30 Nov 2025 08:16 PM
Noida News : नोएडा। इस वर्ष दिसंबर तक 310 ई-साइकिलें सड़कों पर दौडऩी शुरू हो जायेगी। ये सभी साइकिल एप बेस्ड होंगी। इनका पेमेंट भी डिजिटल फारमेट में ही करना होगा। प्राधिकरण ने बताया कि दो महीने में इन साइकिलों को सड़कों पर चलते देखा जा सकेगा।
Noida News :
ई-साइकिल के लिए शहर में 62 स्थानों पर ई डॉक स्टेशन भी बनाए गए है। प्रत्येक स्टेशन से 10 ई साइकिल चलेंगी। यानी 62 डॉक स्टेशनों पर 620 ई साइकिलों का संचालन किया जाएगा। शहरवासी एक डॉक स्टैंड से एप के माध्यम ये साइकिल प्राप्त कर सकते है और उन्हें किसी भी डॉकिंग स्टेशन पर जमा कर सकते है। ई साइकिल से यातायात दबाव कम होगा और प्रदूषण से राहत मिलेगी। ये योजना पीपीपी मॉडल पर चलेगी। खर्चा निकलने के लिए कंपनी डॉक स्टेशन पर 50 वर्गफीट में अपना विज्ञापन कर सकती है।
इन 62 स्टैंड से मिलेंगी ई साइकिल
सेक्टर-2 एसबीआई बैंक, सेक्टर-3 भूमिगत वाहन पार्किंग, सेक्टर-6 प्राधिकरण कार्यालय, सेक्टर-12 जेड ब्लॉक मार्केट, सेक्टर-15 मेट्रो स्टेशन, सेक्टर-16 मेट्रो स्टेशन, सेक्टर-16ए एपीजे स्कूल, सेक्टर-18 बहुमंजिला वाहन पार्किंग, सेक्टर-18 मेट्रो स्टेशन, सेक्टर-20 नोएडा प्राधिकरण कार्यालय, सेक्टर-21ए नोएडा स्टेडियम, सेक्टर-25 मार्केट, सेक्टर-29 गंगा शॉपिग कॉम्पलेक्स, सेक्टर-29 ब्रहमपुत्र मार्केट, सेक्टर-30 जिला चाइल्ड अस्पताल, सेक्टर-33 एआरटीओ ऑफिस, सेक्टर-38ए बॉटनिकल गार्डन बस डिपो, सेक्टर-38ए बॉटनिकल गार्डन मेट्रो स्टेशन, सेक्टर-39 सिटी सेंटर मेट्रो स्टेशन, सेक्टर-39 जिला संयुक्त अस्पताल, सेक्टर-44 महामाया स्कूल सेक्टर-50 मार्केट, सेक्टर-52 मार्केट की अंदरूनी सड़क, सेक्टर-57 एयरटेल ऑफिस, सेक्टर-58 पुलिस चौकी, सेक्टर-59 मेट्रो स्टेशन, सेक्टर-60 एवीपी रोड, सेक्टर-62 टॉट मॉल मार्केट ,सेक्टर-62 बी ब्लॉक मार्के, सेक्टर-62 सैमसंग बिल्डिंग आदि है।