गौतम बुद्ध नगर के पुलिस कमिश्नर आलोक सिंह (Noida Police Commissioner) ने बताया कि 5 नए थानों को आज से क्रियाशील कर दिया गया है। थानों की इमारतों का नक्शा तैयार है और भवन निर्माण एजेंसी जल्द ही बिल्डिंग तैयार करेगी। ज्ञात रहे कि गौतम बुद्ध नगर जिले में अब तक महिला थाना समेत 22 थाने थे। 5 नए थाने (Noida Police Stations) बन जाने से अब थानों की संख्या 27 हो गई है।
Noida Covid 19 Breaking News : गौतमबुद्ध नगर में ओमिक्रॉम का पहला मामला सामने आया
नोएडा (Noida News) में जो नए थाने बनाए गए हैं उनमें पहला थाना कोतवाली सेक्टर 20 को काटकर कोतवाली फेज वन बनाया गया है ।इसी प्रकार सूरजपुर व फेस टू थाना क्षेत्र का कुछ हिस्सा काटकर कोतवाली सेक्टर 142 थाना बनाया गया है कोतवाली फेस 3 का हिस्सा काटकर कोतवाली सेक्टर 63 थाना बनाया गया है।
कोतवाली सेक्टर 39 व एक्सप्रेसवे का हिस्सा लेकर कोतवाली सेक्टर 126 थाना बनाया गया है। कोतवाली सेक्टर 49 का हिस्सा काटकर कोतवाली सेक्टर 113 थाना बनाया गया है इस प्रकार जिले में थानों की संख्या 27 हो गई है पुलिस कमिश्नर आलोक सिंह का मानना है कि नए थाने खुलने से जिले की कानून व्यवस्था व सुरक्षा मजबूत होगी साथ ही नागरिकों को अपने घरों के निकट ही पुलिस सहायता व मदद मिल पाएगी ।