Noida News : शहीद कैप्टन शशि कांत शर्मा का 50वां जन्मदिन मनाया गया
Noida News: 50th birthday of martyr Captain Shashi Kant Sharma was celebrated
भारत
चेतना मंच
01 Mar 2023 05:39 PM
Noida News : शहीद कैप्टन शशि कांत शर्मा का 50वां जन्मदिन शहीद के पिता फ्लाईट लेफ्टिनेंट जे पी शर्मा, माता श्रीमती सुदेश शर्मा, छोटे भाई डॉ नरेश शर्मा वा छोटे भाई की पत्नी डॉ संगीता शर्मा ने बच्चों व वृद्घों के साथ मनाया।25 साल से लगातार हर साल की तरह, इस साल शहीद के परिवार ने सनातन धर्म मंदिर, सेक्टर-37 जाकर पूजा अर्चना की। तत्पश्चात सैक्टर-41 स्थित साई बाल संसार स्कूल के करीब 210 बच्चो ने पूजा के बाद शहीद कैप्टन शशि कांत शर्मा को पुष्पांजलि अर्पित की। सभी बच्चो को गरम कपड़े वा खाने के सील पैकेट बांटे गए।
Noida News :
उसके उपरांत आनंद निकेतन वृद्ध आश्रम सेक्टर-55 में सभी वृद्घों द्वारा हवन वा देश भक्ति गीत गाकर शहीद को श्रद्घाजली दी गई। दोपहर का भोजन शहीद परिवार की तरफ से करवाया गया। उसके बाद साई कृपा बाल कुटीर अनाथ आश्रम , सेक्टर 12 के सभी बच्चों वा सहकर्मियों द्वारा शहीद को गायत्री मंत्र वा पुष्पांजलि द्वारा श्रद्धांजलि अर्पित की गई। सभी 80 बच्चों को शॉल वा खाने के पैकेट बांटे गए।
इस मौके पर शशि कांत एंक्लेव के वेनिश राय, अनुराग करोल, प्रवीण चंदोला, राजेश रस्तोगी, जनरल शर्मा, जनरल नितिन कोहली, श्रीमती निकिता वा अन्य वार्ड के निवासियों ने शहीद को श्रद्धांजलि दी।