Noida news : डूब क्षेत्र में 52 करोड़ की जमीन मुक्त कराई
भारत
RP Raghuvanshi
30 Nov 2025 07:43 PM
भारत
RP Raghuvanshi
30 Nov 2025 07:43 PM
Noida: नोएडा । नोएडा प्राधिकरण ने सेक्टर 135 स्थित नगली नगला गांव के पास यमुना नदी के डूब क्षेत्र में 105000 वर्ग मीटर क्षेत्र में अवैध रूप से बने फार्म हाउस व क्लब हाउस को ध्वस्त कर दिया। इस जमीन की बाजारी कीमत तकरीबन 52 करोड़ रूपये बताई जा रही है।
नोएडा प्राधिकरण के वर्क सर्किल 9 के वरिष्ठ प्रबंधक विजय रावल ने बताया कि नोएडा प्राधिकरण की मुख्य कार्यपालक अधिकारी रितु माहेश्वरी के सख्त आदेश के तहत यमुना नदी के डूब क्षेत्र में बने अवैध फार्म हाउस के खिलाफ लगातार कार्रवाई की जा रही है। इसी कड़ी में नगली-नगला गांव के पास अवैध रूप से बने तीन क्लब हाउस तथा दो फार्म हाउस को बुलडोजर की मदद से ध्वस्त कर दिया गया। इस कार्यवाही में नोएडा प्राधिकरण भूलेख विभाग तथा सिंचाई विभाग के छोटे-बड़े 140 कर्मचारी मौजूद थे। वहीं कार्रवाई के दौरान पांच जेसीबी, 3 डम्फर का प्रयोग किया गया था इस दौरान भारी संख्या में पुलिस बल भी मौजूद था।
श्री रावल ने बताया कि अब तक यमुना नदी के डूब क्षेत्र में अवैध रूप से बने तकरीबन डेढ़ सौ करोड़ रुपए की जमीन मुक्त करा ली गई तथा यह कार्यवाही आगे भी जारी रहेगी। उन्होंने कहा कि सीईओ रितु माहेश्वरी के सख्त आदेश को अमलीजामा पहनाने के लिए प्राधिकरण की पूरी टीम लगातार लगी हुई है तथा किसी भी कीमत पर अवैध फार्म हाउस को बख्शा नहीं जाएगा। उन्होंने कहा कि अवैध फार्म हाउस को इसके पहले नोटिस भी दिया गया था लेकिन इसके बावजूद भी संचालकों ने निर्माण नहीं तोड़ा जिसके कारण प्राधिकरण को अब कार्रवाई करनी पड़ रही है। उन्होंने चेतावनी दी कि यमुना तथा हिंडन नदी के डूब क्षेत्र में किसी भी तरीके का निर्माण पूरी तरह अवैध है तथा यह कार्रवाई आगे भी लगातार जारी रहेगी।