Noida News : दिव्यांगों के लिए प्रदेश सरकार की 6 योजनाएं बदल देंगी जीवन
6 schemes of the state government will change life for the disabled
भारत
चेतना मंच
04 Nov 2022 10:56 PM
Noida News : नोएडा (चेतना मंच)। उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा प्रदेश के दिव्यांगजन के लिए 6 ऐसी योजनाएं चलाई जा रही हैं जिनके माध्यम से उनका जीवन सुगम हो सकता है। समाजसेवी रंजन तोमर को आरटीआई के जरिए जिलाधिकारी कार्यालय से मिली जानकारी के अनुसार प्रदेश सरकार की दिव्यांगजनों के लिए चलाई जा रही लाभकारी योजनाओं के बारे में दिव्यांगों को जानकारी नहीं है। जिसका उन्हें लाभ नहीं मिलता है।
जिलाधिकारी कार्यालय से मिली जानकारी के मुताबिक
1 .दिव्यांगजन- भरण पोषण अनुदान योजना जिसके तहत 40 प्रतिशत से ज़्यादा दिव्यांगजनों को पेंशन का प्रावधान है और इसके लिए www. sspy . gov . nic इन पर लॉगिन करके आवेदन किया जाना होता है।
2. मोटोराइज्ड ट्राई साइकिल योजना- जिसके तहत जीवन में एक बार यह ट्राई साइकिल 80 प्रतिशत से ज़्यादा दिव्यांगों को दी जायेगी, इसका आवेदन www. hwd . uphq . in पर किया जा सकता है।
3. कृत्रम अंग सहायक योजना जिसके तहत 40 प्रतिशत से ज़्यादा दिव्यांगों को ट्राई साइकिल, व्हील चेयर, छड़ी, बैसाखी, कृत्रम हाथ एवं पाँव दिए जाने होते हैं, इसके लिए जिलाधिकारी कार्यालय में आवेदन करना होता है।
4. शादी प्रोत्साहन पुरस्कार योजना- 40 प्रतिशत से ज़्यादा दिव्यांगों के लिए चलाई जा रही इस योजना के लिए आवेदन http //divyangjan . upsdc . gov . in पर किया जा सकता है, दंपत्ति में से पुरुष के दिव्यांग होने पर 15000 रुपए एकमुश्त , युवती के दिव्यांग होने पर 20000 एकमुश्त और दोनों के दिव्यांग होने पर 35000 रुपए एकमुश्त प्रदान किये जायेंगे।
5. दूकान निर्माण/ संचालन योजना- इस योजना के तहत ठेला आदि के क्रय के लिए 10000 रुपए ऋण दिया जाता है जिसमें से 2500 अनुदान होता है और बाकी राशि 4 प्रतिशत वार्षिक ब्याज देना होता है, इसमें भी 40 प्रतिशत से ज़्यादा दिव्यांगजन सर्टिफिकेट होना आवश्यक है। इसके लिएhttp //divyangjandukan . upsdc . gov . in पर किया जा सकता है।
6. विशिष्ट दिव्यांगता पहचान पत्र- इसे प्राप्त करने के लिएwww . svavlambancard. gov . in /UID पर आवेदन किया जा सकता है।
श्री तोमर ने बताया कि दिव्यांगजन सरकार की इन योजनाओं का लाभ उठाकर अपना जीवन सुगम बना सकते हैं।