Noida News : सभी निकायों में प्रत्याशी उतारेगी 'आप' : भूपेन्द्र जादौन
भारत
चेतना मंच
29 Nov 2025 05:42 PM
Noida : नोएडा । निकाय चुनाव की तैयारी में जुटी आम आदमी पार्टी गौतमबुद्धनगर की दादरी नगर पालिका एवं सभी नगर पंचायतों में चुनाव लड़ेगी तथा सभी पर अपने प्रत्याशी उतारेगी। निकाय चुनावों की तैयारी की बैठक अग्रवाल धर्मशाला जँहागीर पुर कस्बे में हुई।बैठक को संबोधित करते हुए जिलाध्यक्ष भूपेन्द्र सिंह जादौन ने कहा देश मे आम आदमी पार्टी के हुए विस्तार से आम जन मानस में एक नई आशा की किरण पैदा हुई है।
भूपेन्द्र सिंह जादौन ने स्थानीय निकाय के चुनावों में जीत हासिल करने के लिए पार्टी पदाधिकारियों को रणनीति को विस्तार से बताया। उन्होंने कहा आम आदमी पार्टी प्रत्येक वार्ड में 21 सदस्य कमेटी बनाएगी। इसके अलावा प्रत्येक 30 घर पर एक मौहल्ला प्रभारी की जिम्मेदारी सुनिश्चित करने के लिए कहा गया।जिलाध्यक्ष ने कहा संगठनात्मक ढांचे के मजबूत होने पर हम निश्चित ही शानदार प्रदर्शन करने की स्थिति में आ जाएंगे।
इस मौके पर सुनील जिंदल, मूलचंद अग्रवाल, अनिल चेची, भगत, विपिन कुमार अग्रवाल, राकेश अवाना, नंदकिशोर मीणा, उदयवीर मलिक, दीपक कुमार मीणा, वाहिद खान, एडवोकेट प्रशान्त रावत, जगबीर सिंह चौहान, रहीस ठाकुर, तुलसीराम अग्रवाल, गौरव बंसल, बनवारी लाल शर्मा,गजेंद्र मीणा ,विनोद नागर, गज्जू पूर्व चेयरमैन, मनोज कुमार गर्ग उर्फ टिल्लू, मुकेश वर्मा, टुनटुन मीणा, बाबू नवीन कुमार अग्रवाल उर्फ लाला हलवाई आदि पार्टी कार्यकर्ता उपस्थित रहे।