Noida News : एमिटी विवि और भारतीय नौसेना के मध्य हुआ अकादमिक समझौता
भारत
RP Raghuvanshi
30 Nov 2025 11:54 PM
Noida : नोएडा । एमिटी विश्वविद्यालय (Amity University ) ने भारतीय नौसेना के सेवारत भारतीय नौसेना कर्मियों को लाभ पहुंचाने हेतु और अकादमिक सहयोग के दीर्घकालिक संबंध स्थापित करने के लिए भारतीय नौसेना के साथ समझौता पत्र पर हस्ताक्षर किये है। रक्षा मंत्रालय (भारतीय नौसेना) के इंटीग्रेटेड एचक्यू के चीफ ऑफ पर्सनल, वाइस एडमिरल दिनेश के त्रिपाठी सहित नौसेना अधिकारियों ने एमिटी विश्वविद्यालय का दौरा किया।
इस समझौता पत्र के अंर्तगत भारतीय नौसेना और एमिटी विश्वविद्यालय के मध्य अकादमिक श्रृंखला को स्थापित किया जायेगा। एमिटी विश्वविद्यालय द्वारा भारतीय नौसेना के अधिकारियों के लिए विभिन्न क्षेत्रों जैसे 5 जी तकनीक, इंटरनेट ऑफ थिंग्स, कंट्रोल सिस्टम इंटीग्रेशन, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस, ब्लाकचेन, मशीन लर्निंग, क्रिप्टोलॉजी, डाटा सांइस, बिग डाटा एनलासिस, डिजिटल मार्केटिंग, कंप्यूटर नेटर्वक, एंटी ड्रोन वारफेयर, साइबर वारफेयर, ऑटोमेशन, सर्विलांस और ट्रैकिंग आदि में अनुकूलित पाठयक्रमों का संचालन किया जायेगा।
रक्षा मंत्रालय (भारतीय नौसेना) के इंटीग्रेटेड एचक्यू के चीफ ऑफ पर्सनल वाइस एडमिरल दिनेश के त्रिपाठी ने इस अवसर पर संबोधित करते हुए कहा कि इस एमओयू से दो बड़े संस्थान आपसी सहयोग से राष्ट्र निर्माण में सहायक बनेगें। एमिटी जो अनुसंधान और नवाचार पर केन्द्रीत करने वाला भारत का प्रमुख संस्थान है उसके साथ रणनीतिक साझेदारी भारतीय नौसेना कार्मिको के लिए व्यक्तिगत और पेशेवरो कौशल के विकास में लाभप्रद होगा। यह एक ऐसा अवसर है जब एमिटी के साथ सीखने को बढ़ावा दिया जायेगा।
एमिटी इंस्टीट्यूट ऑफ डिफेंस एंड स्ट्रैटजिक स्टडीज के महानिदेशक लेफ्ट जनरल एस के गिडिऑक ने स्वागत करते हुए कहा कि एमिटी विश्वविद्यालय और भारतीय नौसेना ने ऑनलाइन शिक्षा पर सहयोग करने के लिए मिलकर काम करने करने के लिए मान्यता दी है जिसमें भौतिक विज्ञान, इंजिनियरिंग, फार्मेसी, प्रबंधन और समाजिक विज्ञान में पारस्परिक हितों के क्षेत्र शामिल है।
एमिटी सांइस टेक्नोलॉजी एंड साइंस इनोवेशन फांउडेशन के अध्यक्ष डा डब्लू सेल्वामूर्ती, एमिटी डायरेक्टोरेट ऑफ डिस्टेंस एंड ऑनलाइन एजुकेशन के निदेशक डा अभिनाश कुमार ने भी इस अवसर पर अपने विचार रखे।