Noida News: Used to withdraw money by changing ATM card
भारत
चेतना मंच
10 Dec 2022 06:17 PM
Noida News : थाना सेक्टर-63 पुलिस ने एक करोड़ रुपये गबन करने के आरोप में पिछले 5 साल से वांछित चल रहे एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। पकड़े गए आरोपी पर 25 हजार रुपये का इनाम भी घोषित था।
Noida News :
थाना प्रभारी अमित कुमार मान ने बताया कि मुखबिर की सूचना के आधार पर फरीदाबाद निवासी समीर कुमार मिश्रा पुत्र अरविंद मिश्रा को गिरफ्तार किया गया। आरोपी के खिलाफ वर्ष 2017 में एक कंपनी प्रबंधक ने करीब एक करोड़ रुपये का गबन किए जाने के आरोप में मुकदमा दर्ज कराया था। मुकदमा दर्ज होने के बाद से ही यह लगातार फरार चल रहा था। लगातार फरार चलने के कारण वर्ष 2020 में समीर की गिरफ्तारी पर पुलिस द्वारा 25 हजार रुपये का इनाम घोषित किया गया था। पकड़े गए आरोपी को न्यायालय में पेश किया गया है।