Noida News : चौकीदार पर जानलेवा हमले का आरोपी गिरफ्तार
Accused of murderous attack on watchman arrested
भारत
चेतना मंच
02 Dec 2025 04:42 AM
ग्रेटर नोएडा। थाना बिसरख पुलिस ने निर्माणाधीन कंपनी के चौकीदार पर जानलेवा हमला करने वाले एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। पकड़े गए आरोपी ने चौकीदार पर सोते समय डंडे व पत्थर से जानलेवा हमला कर उसे गंभीर रूप से घायल कर दिया था।
थाना प्रभारी अनिल राजपूत ने बताया कि ग्राम रोजा जलालपुर निवासी महेंद्र सिंह का पुत्र राहुल सेक्टर ईकोटेक 12 की एक निर्माणाधीन कंपनी में चौकीदार था। गत 19 अप्रैल को वह कंपनी में सो रहा था। इस दौरान रात्रि के समय उस पर अज्ञात व्यक्ति ने डंडे व पत्थर से प्रहार कर उसे गंभीर रूप से घायल कर दिया था। राहुल को मरणासन्न करने के बाद आरोपी मौके से फरार हो गया था। इस संबंध में महेंद्र सिंह ने अज्ञात बदमाशों के खिलाफ मामला दर्ज कराया था।
थाना प्रभारी ने बताया कि मामले की विवेचना के दौरान आशीष कुमार पुत्र मनीष कुमार निवासी एटा हाल पता रोजा जलालपुर का नाम प्रकाश में आया। आरोपी को हिरासत में लेकर पूछताछ की गई तो उसने घटना को अंजाम देना स्वीकार किया। आशीष ने बताया कि वह चोरी की नियत से कंपनी में गया था। चोरी के दौरान वह पकड़ा ना जाए इसलिए उसने कंपनी में सो रहे राहुल पर जानलेवा हमला किया था। पकड़े गए आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर उसे न्यायालय में पेश किया गया है।
नोएडा ग्रेटर– नोएडाकी खबरों से अपडेट रहने के लिएचेतना मंचसे जुड़े रहें।देश–दुनिया की लेटेस्ट खबरों से अपडेट रहने के लिए हमेंफेसबुकपर लाइक करें याट्विटरपर फॉलो करें।