Noida News : गाजियाबाद की घटना के बाद हरकत में आया प्रशासन
Noida News: 165 school buses running on the roads without fitness
भारत
RP Raghuvanshi
02 Dec 2025 02:41 AM
Noida : नोएडा । जिलाधिकारी सुहास एल.वाई. ने स्कूलों में चल रही बसों की ऑडिट तथा सुरक्षा मानकों का उल्लंघन कर रही बसों की जांच करने के निर्देश दिये। वहीं ऐसी बसों के खिलाफ चेकिंग अभियान चलाने के भी निर्देश जारी किए। गाजियाबाद के मोदीनगर में स्कूल बस सवार नौनिहाल की मौत के बाद प्रदेश शासन तथा जिला प्रशासन हरकत में आ गया है। इसी क्रम में जिलाधिकारी ने बेसिक शिक्षा अधिकारी, एआरटीओ, जिला विद्यालय निरीक्षक, नोएडा बस एसोसिएशन के अधिकारी तथा पदाधिकारी के साथ बैठक कर उक्त निर्देश जारी किए।
उन्होंने कहा कि सभी विभाग समन्वय स्थापित कर कार्ययोजना तैयार करें। स्कूलों से निर्धारित मानकों के अनुसार बस संचालन का प्रमाण पत्र लें जिससे पता चल सके कि बसों में सुरक्षा मानक पूरे हैं। वहीं डीएम ने अनफिट बसों, सुरक्षा मानकों का उल्लंघन करने, ओवर लोडिंग करने वाले स्कूली बसों के खिलाफ चेकिंग कर कार्यवाही के भी सख्त निर्देश दिये।