Noida News : खाना खाते ही बच्चे करने लगे उल्टियां, हुए बेहोश
भारत
चेतना मंच
02 Dec 2025 03:03 AM
सुल्तानपुर गांव निवासी 5 बच्चों को गंभीर स्थिति में जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। चिकित्सीय परीक्षण में पता चला कि फूड प्वाइजनिंग की वजह से बच्चों की हालत बिगड़ी है। सेक्टर-128 के सुल्तानपुर गांव निवासी रेशमा व उसके बच्चों ने एक साथ खाना खाया था। खाना खाने के बाद अचानक आकाश, दक्ष, अभि, प्रिंस व अंजलि की हालत बिगड़ गई। बच्चे उल्टियां करने लगे और बेहोश हो गए। गंभीर स्थिति में रेशमा परिजनों की मदद से उन्हें सेक्टर-30 स्थित जिला अस्पताल लेकर पहुंची। जांच के पश्चात चिकित्सकों ने बताया कि फूड प्वाइजनिंग की वजह से बच्चों की हालत खराब हुई है। फूड प्वाइजनिंग का शिकार हुए पांचों बच्चों का जिला अस्पताल में उपचार चल रहा है। अस्पताल में भर्ती पांचो बच्चों की हालत स्थिर बनी हुई है। पुलिस मामले की छानबीन कर रही है।Noida : नोएडा। सुल्तानपुर गांव निवासी 5 बच्चों को गंभीर स्थिति में जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। चिकित्सीय परीक्षण में पता चला कि फूड प्वाइजनिंग की वजह से बच्चों की हालत बिगड़ी है। सेक्टर-128 के सुल्तानपुर गांव निवासी रेशमा व उसके बच्चों ने एक साथ खाना खाया था। खाना खाने के बाद अचानक आकाश, दक्ष, अभि, प्रिंस व अंजलि की हालत बिगड़ गई। बच्चे उल्टियां करने लगे और बेहोश हो गए। गंभीर स्थिति में रेशमा परिजनों की मदद से उन्हें सेक्टर-30 स्थित जिला अस्पताल लेकर पहुंची। जांच के पश्चात चिकित्सकों ने बताया कि फूड प्वाइजनिंग की वजह से बच्चों की हालत खराब हुई है। फूड प्वाइजनिंग का शिकार हुए पांचों बच्चों का जिला अस्पताल में उपचार चल रहा है। अस्पताल में भर्ती पांचो बच्चों की हालत स्थिर बनी हुई है। पुलिस मामले की छानबीन कर रही है।