Noida News : महिला पुलिसकर्मियों से दोस्ती के बाद बच्ची ने बताया घर का पता
भारत
RP Raghuvanshi
13 Sep 2022 04:23 PM
Noida : नोएडा। उस मासूम को नहीं पता था कि वह कहां जा रही है। वह तो बस अपने धुन में चली जा रही थी। अचानक उसे सब कुछ अनजाना से लगा। तब उसे महसूस हुआ कि वह बिल्कुल अकेली है। पांच साल की बच्ची घर से निकली और भटक गई। गनीमत रही कि बच्ची पर पुलिस की नजर पड़ी और वह उसे अपने साथ थाने ले आई। मासूम काफी नर्वस थी, इसलिए वह अपने माता-पिता और घर का पता नहीं बता पा रही थी। तक पुलिस ने एक तरकीब निकाली। बच्ची को महिला पुलिस के हवाले किया। फिर महिलाकर्मियों ने बच्ची को प्यार किया और दोस्ती की और फिर कुछ ही देर में उसे कामयाबी हाथ लग गई। बच्ची को पाकर परिजनों ने थाना फेस-1 पुलिस का आभार व्यक्त किया है।
थाना प्रभारी वीरेश पाल ने बताया कि पुलिस को एक 5 वर्षीय बच्ची लावारिस हालत में घूमती हुई मिली। पुलिसकर्मी बच्ची को थाने लेकर आए और उससे उसके मां-बाप का नाम व पता पूछने का प्रयास किया। बच्ची काफी नर्वस थी और सही तरह अपने माता-पिता का नाम नहीं बता पा रही थी। इसके बाद थाना फेस वन की महिला सुरक्षा इकाई की टीम ने बच्ची के साथ दोस्ताना व्यवहार अपनाकर उससे प्यार से घर के बारे में जानकारी ली।
महिला पुलिसकर्मियों के प्यार व दोस्ताना व्यवहार से बच्ची जल्द ही उनसे घुल-मिल गई। कुछ देर बाद बच्ची ने अपने माता-पिता का नाम बताते हुए अपना घर हरौला प्राइमरी स्कूल के पास बताया। इसके पश्चात पुलिस ने काफी प्रयास करते हुए बच्ची के परिजनों का पता लगाया। परिजनों को थाने बुलाकर बच्ची को उनके सुपुर्द बच्चे को किया गया।