Noida News : अग्रवाल मित्र मंडल ने श्रीकांत पर कार्रवाई के लिए सांसद व विधायक का आभार जताया
भारत
चेतना मंच
02 Dec 2025 04:19 AM
Noida : नोएडा। अग्रवाल मित्र मंडल ने ग्रैंड ओमेक्स सोसायटी में महिला के साथ दुर्व्यवहार करने वाले श्रीकांत त्यागी के खिलाफ कार्रवाई कराने में सहयोग करने पर सांसद डॉ. महेश शर्मा और विधायक पंकज सिंह को धन्यवाद दिया है। संस्था की ओर से प्रदेश के सीएम योगी आदित्यनाथ का भी आभार व्यक्त किया गया है। मीडिया से बातचीत के दौरान कहा कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कार्रवाई के लिए उच्च अधिकारियों को लगाया, वह अनुकरणीय है। इस मामले के उजागर होने के बाद संस्था के पदाधिकारियों ने भी पुलिस कमिश्नर से मिलकर अपना रोष प्रकट किया था।
मीडिया से बातचीत के दौरान अग्रवाल मित्र मंडल के पदाधिकारियों ने कहा कि हम प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के भी आभारी हैं। हमारा समाज बहुत शांतप्रिय है तथा जीयो और जीने दो की नीति पर विश्वास करता है। उन्होंने पुलिस प्रशासन और जनप्रतिनिधियों से मांग की है कि किसी भी अपराधी को किसी समाज से न जोड़ा जाए और प्रशासन व न्यायपालिका पर विश्वास रखा जाये। उन्होंने वर्तमान परिस्थितियों के दृष्टिगत प्रशासन से पीड़ित परिवार की सुरक्षा सुनिश्चित करने की मांग की है।
इस मौके पर संस्था के अध्यक्ष सुरेश गुप्ता, महासचिव प्रदीप अग्रवाल, कोषाध्यक्ष सुशील सिंघल, पूर्व अध्यक्ष राधा कृष्ण गर्ग, डीपी गोयल, राजेन्द्र जैन, बलराज गोयल, सत्यनारायण गोयल, संजय गोयल, आरएस अग्रवाल, निवर्तमान अध्यक्ष सुनील गुप्ता, निवर्तमान महासचिव विकास बंसल के साथ साथ अन्य संस्थाओं के अध्यक्ष सुनील गुप्ता, केशव गंगल, राजीव गर्ग, कुलदीप गुप्ता, मुकेश गुप्ता, लघु अग्रवाल, नवीत गुप्ता, पंकज जिंदल, विकास जैन, मुकेश गर्ग, अमित सिंघल, राजकुमार अग्रवाल, गौरव सिंघल, विजय गुप्ता, पुनीत गर्ग, संदीप अग्रवाल, संजय अग्रवाल, सुरेंद्र गर्ग, राधे श्याम गोयल, एमएस अग्रवाल तथा मनोज अग्रवाल आदि मौजूद थे।