Noida News : एएचटीयू टीम ने मानसिक रूप से कमजोर दो महिलाओं को परिजनों से मिलवाया
Noida News: AHTU team introduced two mentally challenged women to their relatives
भारत
चेतना मंच
30 Nov 2025 02:54 AM
Noida News : एंटी ह्यूमन ट्रैफिकिंग यूनिट (एएचटीयू) की टीम ने सेक्टर-34 स्थित अपना घर आश्रम में रह रही मानसिक रूप से कमजोर दो महिलाओं को उनके परिजनों से मिलवाया है। लापता महिलाओं के सकुशल मिलने पर परिजनों ने गौतमबुद्धनगर पुलिस कमिश्नरेट का आभार व्यक्त किया है।
Noida News :
पुलिस कमिश्नर के पीआरओ पंकज कुमार ने बताया कि एएचटीयू की टीम ने 23 नवंबर व 9 दिसंबर को सेक्टर-34 स्थित अपना घर आश्रम में 2 महिलाओं की काउंसलिंग की थी। इस दौरान एक (50 वर्षीय) महिला ने अपने घर का पता गांव हरचना जिला बुलंदशहर बताया। महिला ने अपने भाई का नाम बब्बन उर्फ राजवीर बताते हुए घर पहुंचाने की गुहार लगाई। एएचटीयू की टीम ने गूगल ऐप से गांव को सर्च किया जो थाना गुलावठी के अंतर्गत आता था। इसके पश्चात टीम ने संबंधित थाने से संपर्क कर उक्त महिला के भाई से वार्ता की। महिला के भाई ने बताया कि उसकी बहन की मानसिक स्थिति ठीक नहीं थी जिस कारण वह बिना बताए घर से चली गई थी। नोएडा पहुंचे राजवीर उर्फ बब्बन की बहन को उसके सुपुर्द कर दिया गया।
पीआरओ ने बताया कि इसके अलावा अपना घर आश्रम में रहने वाली एक अन्य महिला ने बताया कि वह थाना मुफतशील जिला गया बिहार की रहने वाली है। जानकारी मिलने पर एएचटीयू की टीम ने बिहार पुलिस से संपर्क कर महिला के परिवार के बारे में जानकारी ली। महिला के पिता से संपर्क कर उन्हें उसके बारे में जानकारी दी गई। महिला के पिता ने बताया कि उसकी मानसिक स्थिति ठीक नहीं थी और वह 2 महीने पहले बिना बताए घर से चली गई थी। इस महिला को भी एएचटीयू की टीम ने उसके पिता के सुपुर्द कर दिया।