Noida News : सर्राफा बाजार में रौनक लेकर आया अक्षय तृतीया
Akshaya Tritiya 2022
भारत
चेतना मंच
01 Dec 2025 12:58 AM
Noida : नोएडा । कोरोना महामारी के दो साल बाद इस वर्ष सर्राफा कारोबारियों के चेहरे खिले हैं। बता दें कि इस बार अक्षय तृतीय का त्यौहार 3 मई को (तीन दिन पूर्व) था। इस त्यौहार पर आभूषणों की खरीददारी करने की परंपरा है। ऐसी मान्यता है कि इस महान पर्व पर जो आभूषण खरीदता है उसके ऊपर लक्ष्मी जी की अपार कृपा होती है। इस वर्ष अक्षय तृतीया पर सर्राफा बाजार में 40 फीसदी से अधिक का कारोबार हुआ। इस बार नोएडा के सर्राफा बाजार में 300 करोड़ रूपये से अधिक का कारोबार हुआ। बताया जा रहा है कि इस उत्साहजनक नतीजे से सभी सर्राफा व्यापारी खुश हैं।
अक्षय तृतीया पर सर्राफा बाजार में 300 करोड़ रुपये से अधिक का कारोबार हुआ है। इससे सर्राफा कारोबारियों के चेहरे खिल गए। बीते दो वर्षों से कोरोना के कारण अक्षय तृतीया पर काफी कम कारोबार हुआ था। इस बार सर्राफा बाजार में 40 फीसदी अधिक कारोबार हुआ। सर्राफा कारोबारियों के अनुसार, अक्षय तृतीया पर ग्राहकों को लुभाने के लिए छूट दी गई थी। एक लाख रुपये से अधिक की खरीदारी पर चांदी का सिक्के उपहार में दिए गए और मेकिंग शुल्क में छूट दी गई। शहर में 500 से अधिक ज्वेलरी शॉप और शोरूम हैं। सेक्टर-18 में 25 और सेक्टर-27 अट्टा मार्केट में 12 से अधिक ज्लेवरी शोरूम हैं। भंगेल-सलारपुर के बाजार में 70 से अधिक ज्वेलरी की दुकानें और शोरूम हैं।
सर्राफा कारोबारियों के अनुसार, मंगलवार को करीब 400 किलो सोने के आभूषण की बिक्री हुई है। इनकी कीमत करीब 210 करोड़ रुपये है। करीब 60 करोड़ के 90 किलो चांदी की बिक्री हुई। इसके अलावा डायमंड की 30 करोड़ रुपये आदि की बिक्री हुई है। ज्वेलरी वेलफेयर एसोसिएशन के अध्यक्ष राजेंद्र वर्मा ने बताया कि अक्षय तृतीया पर सेल अच्छी रही इससे सर्राफा व्यापारियों के चेहरों पर मुस्कान रही। सुशील कुमार जैन , अध्यक्ष, सेक्टर 18 मार्किट ऐसोसिएशन नोएडा एवं महासचिव नोएडा ज्वैलर्स वैलफेयर ऐसोसिएशन ने कहा कि इस साल अक्षय तृतीया पर सेक्टर-18 सर्राफा बाजार में 25 प्रतिशत की ग्रोथ देखने को मिली। मनोहर लाल सर्राफ एंड संस के सुधीर सिंघल ने कहा कि इस त्योहार को देखते हुए अक्षय तृतीय पर ग्राहकों को जेवरों के प्रति अलग रुचि होती है। शादियों की तैयारी में भी ग्राहक आभूषण एवं अन्य सामान खरीदते हैं। इस साल पहले के मुकाबले कई गुना ग्राहक खरीदारी करने आए। सुशील कुमार जैन ने कहा कि तीन वर्ष पहले 2019 में अक्षय तृतीया के मौके पर सोने और चांदी के भाव में ज्यादा अंतर नहीं था। सोना तब 32,700 रुपये प्रति 10 ग्राम तो चांदी 38,350 रुपये प्रति किलो मिल रहा था। लेकिन इस अक्षय तृतीया पर सोना 53 हजार रुपये प्रति 10 ग्राम तो चांदी 66,600 रुपये प्रति किलो के के करीब मिल रहा है। साल 2020 और 2021 में कोरोना संकट के चलते अक्षय तृतीया पर देश भर के सर्राफा दुकानें नहीं खुली थी।