Noida News : बसपा की झोली में जाएगी जनपद की तीनों विस. सीटें: लखमी सिंह
भारत
RP Raghuvanshi
02 Dec 2025 05:12 AM
Noida News : नोएडा । इस विधानसभा चुनाव में बहुजन समाज पार्टी जनपद गौतमबुद्धनगर की तीनों सीटों पर विजय हासिल करेगी। यह दावा किया बहुजन समाज पार्टी के जिलाध्यक्ष लखमी सिंह ने।उन्होंने कहा कि समय के बदलने के साथ स्थितियां जरूर बदली हैं। लेकिन इसका बसपा के वोट बैंक पर लेशमात्र भी फर्क नहीं पड़ा। बसपा का वोट बैंक स्थायी है। इसीलिए तीनों सीटों बसपा की झोली में ही जाएंगी।उन्होंने कहा कि 10 मार्च को प्रदेश की सत्ता पर फिर बहन कुमारी मायावती 5वीं बार मुख्यमंत्री की गददी संभालेंगी। इसमें जरा भी संशय नहीं है।
उन्होंने कहा कि पार्टी ने नोएडा से कृपाराम शर्मा, दादरी से किसान नेता मनवीर भाटी तथा जेवर विधानसभा क्षेत्र से नरेन्द्र भाटी डाढा को चुनावी मैदान में उतारा है। तीनों प्रत्याशी सघन चुनाव प्रचार व जनसंपर्क अभियान में जुट गए हैं। क्षेत्र के हर कस्बे, गांव तथा सेक्टरों से बसपा को भारी संख्या में वोट मिलेंगे। क्योंकि लोग बसपा के सुशासन तथा विकास को अच्छी तरह देख चुकी है। इसीलिए इस बार जनता बसपा को ही सत्ता की चाबी सौंपेगी।