Noida News : निरस्त होगा झुग्गीवासियों के फ्लैटों का आवंटन
IAS Ritu Maheshwari
भारत
RP Raghuvanshi
10 Jun 2022 08:42 PM
भारत
RP Raghuvanshi
10 Jun 2022 08:42 PM
Noida : नोएडा । जिन झुग्गीवासियों को सेक्टर-122 पर फ्लैट आवंटित किए गए हैं वे अपनी झुग्गियों का कब्जा प्राधिकरण के वर्क सर्किल-1 को 25 जून तक सौंप दें। वरना उनके फ्लैटों का आवंटन रद्द कर दिया जाएगा यह चेतावनी दी नोएडा प्राधिकरण की मुख्य कार्यपालक अधिकारी रितु माहेश्वरी ने दी। उन्होंने कहा कि सेक्टर-122 में झुग्गियों वासियों का फ्लैटों का आवंटन हो चुका है तथा उन्हें कब्जा भी दे दिया गया। लेकिन इसके बावजूद भी झुग्गियां प्राधिकरण को सुपुर्द नहीं कर रहे हैं ऐसे झुग्गीवासियों को चेतावनी दी जाती है कि वे 25 जून तक झुग्गियों का कब्जा सौंप दें।
सीईओ ने कहा कि जिन आवंटियों द्वारा आवंटन के उपरान्त फ्लैट का पट्टा प्रलेख कराते हुए पट्टा प्रलेख की पंजीकृत प्रति प्रस्तुत करने के पश्चात फ्लैट का कब्जा प्राप्त करने से पूर्व झुग्गी का कब्जा वरिष्ठ प्रबंधक वर्क सर्किल-1 को नहीं सौंपा। गया है, ऐसे आवंटियों को सूचीबद्ध करते हुए 25 जून तक का अंतिम समय प्रदान किया जाये। अन्यथा की दशा में आवंटन निरस्त करने की कार्यवाही ह्वेतु निर्देशित किया गया है।
झुग्गी-झोपड़ी पुनर्वास योजना के अंतर्गत 1771 फ्लैटों का आवंटन सैक्टर-122 में किया गया। प्रधान महाप्रबंधक राजीव त्यागी ने सीईओ को बताया कि आवंटित 1771 फ्लैट आवंटी को दिये जाने के लिए पूर्ण रूप से तैयार हैं।