Noida News : पीढिय़ों तक याद किया जाएगा अंबेडकर का योगदान: डा. महेश शर्मा
भारत
RP Raghuvanshi
01 Dec 2025 07:13 AM
Noida : नोएडा । डा. अंबेडकर(Dr. Ambedkar) का योगदान पीढिय़ों तक याद किया जाएगा। उन्होंने देश के दलितों, शोषितों तथा वंचितों को समाज को मुख्य धारा मेंं लाने के लिए जीवन पर्यंत संघर्ष किया। राष्टï्र उनके योगदान को कभी भूलेगा नहीं। यह उद्गार व्यक्त किए गौतमबुद्घनगर के सांसद तथा पूर्व केन्द्रीय मंत्री डा. महेश शर्मा ने। वे सेक्टर-37 स्थित अंबेडकर पार्क में डा. भीमराव अंबेडकर की प्रतिमा पर माल्यार्पण करने के बाद संबोधित कर रहे थे। इस मौके पर सभी भाजपा कार्यकर्ताओं ने डा. अंबेडकर की प्रतिमा पर पुष्प अर्पित करके श्रद्घांजलि दी।
इस मौके पर भाजपा के नोएडा महानगर अध्यक्ष मनोज गुप्ता, महामंत्री उमेश त्यागी, डिम्पल आनंद, गणेश जाटव, उपाध्यक्ष युद्घवीर सिंह चौहान, गिरीश कोटनाला, ओबीसी मोर्चा के अध्यक्ष उमेश यादव, गोपाल गौड़, पंकज झा, कल्लू सिंह, सूरजपाल राणा, राजकुमार चौहान, किसान मोर्चा के अध्यक्ष ओमवीर अवाना समेत कर्ई पदाधिकारी व कार्यकर्ता मौजूद थे।