Noida News : एमिटी इंटरनेशनल स्कूल नोएडा और लखनऊ बने विजेता
भारत
चेतना मंच
30 Nov 2025 08:30 AM
Noida : नोएडा । द ग्लोबल टाइम्स (एमिटी के युवाओं का अखबार) द्वारा एमिटी इंटरनेशनल स्कूल(Amity International School) के विभिन्न विद्यालयों के छात्रों के लिए आयोजित किए जा रहे यूथ पावर कार्यक्रम के 13वें संस्करण का समापन समारोह आायोजित किया गया जिसमें प्रतियोगिता के निर्णायक सदस्य लखनऊ के बाबासाहेब भीमराव अंबेडकर विश्वविद्यालय के समाजशास्त्र विभाग के प्रोफेसर मनीष के वर्मा, एबजीनिक्स लाइफसांइसेस पी लिमिटेड के सहसंस्थापक डा संजीबन बनर्जी और एमिटी विद्यालय समूह की चेयरपरसन डा अमिता चौहान ने विजेता टीमों को पुरस्कृत किया।
इस यूथ पावर कार्यक्रम में दिल्ली एनसीआर और उत्तरप्रदेश के 11 एमिटी इंटरनेशनल स्कूलों ने हिस्सा लिया जिसमें एमिटी इटरनेशनल स्कूल नोएडा और एमिटी इंटरनेशनल स्कूल वीवाईसी लखनऊ प्रतियोगिता के विजेता बने और एमिटी इटरनेशनल स्कूल पुष्प विहार को द्वितीय, एमिटी इटरनेशनल स्कूल सेक्टर-46 गुडगांव को तृतीय पुरस्कार प्रदान किया गया। एमिटी इटरनेशनल स्कूल मयुर विहार को निर्णायक मंडल को स्पेशल मेंशन अवार्ड दिया गया। बेस्ट मेंटर शिक्षक का पुरस्कार एमिटी इटरनेशनल स्कूल जगदीशपुर के अमरनाथ शर्मा और एमिटी इटरनेशनल स्कूल पुष्प विहार की सोनाली बत्रा को प्रदान किया गया।
एमिटी विद्यालय समूह की चेयरपरसन डा अमिता चौहान ने यूथ पावर के एक और सफल वर्ष और इससे समाज में आए बदलाव पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए कहा कि इस यूथ पावर कार्यक्रम का उददेश्य छात्रों को रचनात्मकता, अनुसंधान, नवाचार और अभिव्यक्ति को व्यक्त करने का मंच प्रदान करना है। एमिटी के छात्र युवा शक्ति है जो एक नए भारत का निर्माण करेगें जिससे राष्ट्र विकास के नये मानक स्थापित करेगा। उन्होनें सभी छात्रों के सुखद व उज्जवल भविष्य की कामना की।कार्यक्रम के ग्रैंड फिनाले का संचालन द ग्लोबल टाइम्स की मैनेजिंग एडिटर श्रीमती वीरा शर्मा द्वारा किया गया।