Noida News : एमिटी इंटरनेशनल स्कूल नोएडा व साकेत संयुक्त विजेता
भारत
RP Raghuvanshi
15 Jul 2022 07:37 PM
Noida : नोएडा। एमिटी इंटरनेशनल स्कूल (Amity International School) के छात्रों के लिए द ग्लोबल टाइम्स (एमिटी का अखबार) द्वारा दा जीटी अवार्ड-2020-21 का ऑन लाइन आयोजन किया गया। इस ऑनलाइन समारोह कार्यक्रम में एमिटी विद्यालय समूह की चेयरपरसन डा अमिता चौहान, एमिटी हयुमिनिटी फांउडेशन की चेयरपरसन श्रीमती पूजा चौहान, एमिटी स्कूल ऑफ फाइन आर्टस और एमिटी स्कूल ऑफ फैशन टेक्नोलॉजी की चेयरपरसन श्रीमती दिव्या चौहान और एमिटी फिनिशिंग स्कूल की वाइस चेयरपरसन सुश्री जयश्री चौहान ने विजेता छात्रों व टीमों के नामों की घोषणा की। प्रख्यात पत्रकार सुश्री शाइनी वर्गीज और द टाइम्स गु्रप के चीफ इलस्ट्रेटर आर्या प्रहाराज भी निर्णायक मंडल में शामिल थे।
द ग्लोबल टाइम्स मेकिंग न्यूजपेपर कांटेस्ट के अंर्तगत एमिटी इंटरनेशनल स्कूल नोएडा और एमिटी इंटरनेशनल स्कूल साकेत को संयुक्त रूप से प्रथम पुरस्कार प्रदान किया गया। एमिटी इंटरनेशनल स्कूल, गुडगांव सेक्टर 46 को द्वितीय और एमिटी इंटरनेशनल स्कूल, वसुंधरा सेक्टर 06 को तृतीय पुरस्कार प्रदान किया गया। इसके अतिरिक्त एमिटी ग्लोबल स्कूल गुडगांव को ज्युरी स्पेशल मेंशन अवार्ड दिया गया। इस प्रतियोगिता के अंर्तगत द ग्लोबल टाइम्स बेस्ट डिजाइन अवार्ड में एमिटी ग्लोबल स्कूल गुडगांव को प्रथम, एमिटी इंटरनेशनल स्कूल, वसुंधरा सेक्टर 06 को द्वितीय और एमिटी इंटरनेशनल स्कूल मयुर विहार को तृतीय पुरस्कार प्रदान किया गया।
एमिटी विद्यालय समूह की चेयरपरसन डा अमिता चौहान ने ऑन लाइन समारोह को संबोधित करते हुए कहा कि इस प्रतियोगिता के लिए सभी विद्यालयों के छात्रों ने पूरे उत्साह के साथ कड़ी मेहनत की। हमें आपके लेखन और विचारों के मूल्य की जानकारी है इसलिए एमिटी मे ंहम सभी स्कूली छात्रों को द ग्लोबल टाइम्स के माध्यम से अपनी प्रतिभा को प्रस्तुत करने का मंच प्रदान करते है। इस प्रकार के कार्यो से आप सब पत्रकारिता के गुर सीख रहे है। अच्छा जन संचार कौशल, लेखन कौशल और व्यवहार कौशल जीवन के हर क्षेत्र में आपको सफल होने में सहायता प्रदान करेगा। किसी भी देश के विकास के लिए वहां के युवाओं को कौशलयुक्त बनाना आवश्यक है इसलिए युवाओं और छात्रों के विचारों को सही दिशा प्रदान करना जरूरी है। एमिटी युवाओं के माध्यम से राष्ट्र निर्माण का कार्य कर रहा है। द ग्लोबल टाइम्स (एमिटी का अखबार) की मैनेजिग एडिटर श्रीमती वीरा शर्मा ने अतिथियों और प्रतिभागियों का स्वागत किया।