Noida News: एमिटी के छात्र ने 'न्यू जेनरेशन आइडियेशन कॉन्टेस्ट 2021' में जीता पुरस्कार
भारत
चेतना मंच
29 Nov 2025 04:58 PM
Noida : नोएडा । एमिटी विश्वविद्यालय(Amity University) के एमिटी इंस्टीटयूट ऑफ नैनोटेक्नोलॉजी के बीटेक+एमटेक इंटीग्रेटेड पाठयक्रम के छात्र अभयवर्तिन सेल्वम ने बैगलोर के हिंदुस्तान पेट्रोलियम ग्रीन आर एंड डी सेंटर द्वारा आयोजित 'यू जेनरेशन आइडियेशन कॉन्टेस्ट 2021Ó में प्रथम पुरस्कार जीतकर संस्थान और अभिभावको का नाम रौशन किया है।
एमिटी विश्वविद्यालय की वाइस चांसलर डा. श्रीमती बलविंदर शुक्ला (Amity University Vice Chancellor Dr. Smt. Balwinder Shukla)और एमिटी इंस्टीटयूट ऑफ नैनोटेक्नोलॉजी के निदेशक डा ओ पी सिन्हा(Dr. O P Sinha, Director, Amity Institute of Nanotechnology) ने छात्र को बधाई देते हुए उनके उज्जवल भविष्य की कामना की। इस प्रतियोगिता को हिंदुस्तान पेट्रोलियम कॉपोरेशन लिमिटेड की एक पहल के रूप में आयोजित किया गया।
अपनी उपलब्धि पर उत्साहित एमिटी विश्वविद्यालय के छात्र अभयवर्तिन सेल्वम ने कहा कि इस प्रतिष्ठित प्रतियोगिता में हिस्सा लेने के लिए मेरा मार्गदर्शन करने वाले और प्रोत्साहित करने वाले शिक्षकों का मै आभारी हूं। आज भारत सहित कई अन्य देश जलवायु परिवर्तन और अन्य पर्यावरणीय कारकों के कारण जल की कमी का सामना कर रहे है और इसी विचार ने मुझे 'प्रभावी फोटोथर्मल विलवणीकरण के लिए मेटल ऑर्गेनिक फ्रेमवर्क आाधारित जानूस सोलर एब्सॉर्बरÓ का आईडिया देने के लिए प्रेरित किया जो मूल रूप से सूर्य की रोशनी की मदद से अपशिष्ट जल के पुनर्चक्रण और उपचार का एक बहुत ही सरल और प्रभावी तरीका है जिसमें समुद्री जल भी शामिल है।
बैगलोर के हिंदुस्तान पेट्रोलियम ग्रीन आर एंड डी सेंटर द्वारा आयोजित 'न्यू जेनरेशन आइडियेशन कॉन्टेस्ट 2021' में 600 से अधिक प्रविष्टियां प्राप्त हुई जिसमें अभयवर्तिन ही छात्र थे जिनकी प्रविष्ट निजी विश्वविद्यालय से थी।