Noida News : एमिटी बना इंटरनेशनल स्पेस सेंटलमेंट डिजाइन प्रतियोगिता का विजेता
भारत
चेतना मंच
04 Aug 2022 08:39 PM
Noida : नोएडा । एमिटी इंटरनेशनल स्कूल (Amity International School) नोएडा के कक्षा 12वी के 12 छात्रों की टीम ने अपनी क्षमता, कौशल और बुद्विमता को साबित करते हुए नासा द्वारा आयोजित इंटरनेशनल स्पेस सेटलमेंट डिजाइन प्रतियोगिता के विजेता बन कर अंर्तराष्ट्रीय स्तर पर नाम रौशन किया है। एमिटी इंटरनेशनल स्कूल नोएडा, ''वल्चर एविएशन" नाम की कंपनी का हिस्सा थी जिसे वर्ष 2021-22 के लिए अंर्तराष्ट्रीय विजेता घोषित किया गया जिसमेें यूएसए कंबाइड स्कूल, यूके कंबाइड स्कूल और आइसलैंड इंटरनेशनल स्कूल बुन्सोस एरिस अर्जेटिना के प्रतिभागी भी कंपनी में शामिल थे। विदित हो कि एमिटी इंटरनेशनल स्कूल के छात्रों की टीम ने तीसरी बार इस प्रतियोगिता में विजेता हुए है इससे पहले भी स्न 2015 और 2020 में इस प्रतियोगिता के विजेता बने थे। छात्रों की उपलब्धि पर एमिटी विद्यालय समूह की चेयरपरसन डा अमिता चौहान और एमिटी इंटरनेशनल स्कूल नोएडा की प्रधानाचार्या श्रीमती रेनू सिंह ने छात्रों को बधाई देते हुए उनके उज्जवल भविष्य की कामना की।
एमिटी विद्यालय समूह की चेयरपरसन डा अमिता चौहान ने प्रसन्नता व्यक्त करते हुए हम एमिटी में छात्रों को प्रतियोगिताओं में हिस्सा लेने और समूह कार्य करने के लिए प्रोत्साहित करते है। एमिटी इंटरनेशनल स्कूल नोएडा की प्रधानाचार्या श्रीमती रेनू सिंह ने जानकारी देते हुए कहा कि इस साल के अंर्तराष्ट्रीय फाइनलिस्ट ने बुध ग्रह की सतह पर पहली बड़ी बस्ती का डिजाइन तैयार किया है।