Noida News : एमिटी के मार्केटिंग प्रोफेसर की पुस्तक बनेगी मददगार
भारत
चेतना मंच
03 Jun 2022 05:42 PM
Noida : नोएडा । ब्रांडों को नकली खबरों, ऑनलाइन ट्रोल से निपटने के लिए एमिटी स्कूल ऑफ बिजनेस के मार्केटिंग के प्रोफेसर डा गौरव सूद की नवीनतम पुस्तक 'ट्रोल प्रूफ ब्राडिंग इन द एज ऑफ डोपलगैंगरÓ काफी कारगर साबित होगी।
इस पुस्तक को सेज इंडिया के बिजनेस इंप्रिंट रिस्पंास के तहत प्रकाशित किया गया है। यह पुस्तक ऑनलाइन क्षेत्र में उपभोक्ता और प्रतिस्पर्धी ब्रांडो के मनोवैज्ञानिक और व्यवहारिक पहलुंओं की पड़ताल करती है। यह राहुल गांधी, फेसबुक, आईपीएल, स्टारबक्स, नाइक और अन्य व्यक्तिगत और कोरपोरट ब्रांडों के वास्तविक जीवन के केस स्टडी का हवाला देकर फेक न्यूज, कल्चरल जैमिंग, ब्रांड हैक्टिविज्म और ट्रोलिंग के तंत्र में गहराई से उतरता है। इस अवसर पर एमिटी विश्वविद्यालय उत्तर प्रदेश की चांसलर डा बलविंदर शुक्ला ने डा गौरव सूद को शुभकामना प्रदान की।
विदित हो कि यह किताब मार्च 2022 में अमेजन वेबसाइट पर बेस्ट सेलर बुक थी और यह मीडिया स्टडीज के छात्रों के लिए अत्यंत लाभदायक है। एमिटी विश्वविद्यालय के एमिटी स्कूल ऑफ बिजनेस के मार्केटिंग के प्रोफेसर डा गौरव सूद ने कहा कि यह पुस्तक उपभोक्ता बैकलैश और ब्रांड विरोधी सक्रियता के विभिन्न रूपों का विश्लेषण करती है और कैसे कल्चरल जाम, नकली समाचार, ट्रोलिंग और हैक्टिविज्म, ब्रांड डोपलगैंगर इमेजरी बनाते है और ऑफलाइन और ऑनलाइन दोनो तरह से ब्रांड की सांस्कृतिक विचारधारा और प्रतिष्ठा को नष्ट करने का प्रयास करते है इसका विश्लेषण भी किया गया है।
पुस्तक के बारे में उपभोक्तावाद के युग मेें फेक न्यूज, हैक्टिविज्म, इंटरनेट ट्रोल्स, कल्चर जैमिंग बड़े पैमाने पर घटित हो रहा है। भावनात्मक और सांस्कृतिक ब्रांडिंग जैसी चतुर रणनीतियां केवल आपके ब्रांड को आगे ले जाने में मदद करता है।
लेखक डा गौरव सूद एक ब्रांड इवेंजलिस्ट, शोधकर्ता, शिक्षक, वक्ता, स्तंभकार और लेखक है जिन्हे 2 दशको से अधिक के अभ्यास के साथ ब्रांड तैयार करने का अनुभव है।