Noida News: दिव्यांग शादी प्रोत्साहन पुरस्कार के लिए आवेदन की अपील
भारत
चेतना मंच
02 Dec 2025 03:22 AM
Noida : नोएडा । जिला दिव्यांगजन सशक्तिकरण अधिकारी लवेश कुमार सिसौदिया ने दिव्यांग शादी-विवाह प्रोत्साहन पुरस्कार योजना के तहत विभागीय पोर्टल http#divyangjan.upsdc.gov.in पर स्वप्रमाणित कर अपना ऑनलाइन आवेदन अपलोड करके, हार्ड कॉपी समस्त दस्तावेजों सहित कार्यालय जिला दिव्यांगजन सशक्तिकरण अधिकारी कमरा नंबर 107 विकास भवन सूरजपुर गौतमबुद्धनगर में जमा करा सकते हैं।
उन्होंने उक्त योजना के संबंध में विस्तार से जानकारी देते हुए बताया कि यह योजना पूर्णता ऑनलाइन है तथा ऐसे दिव्यांग दंपत्ति द्वारा आवेदन किया जाएगा, जिनका विवाह 1 अप्रैल 2021 के बाद हुआ हो, उक्त योजना के तहत दंपत्ति में युवक के दिव्यांग होने की दशा में 15000 रूपये व युवती के दिव्यांग होने की दशा में 20000 रूपये तथा पति व पत्नी दोनों के दिव्यांग होने की दशा में 35000 की एकमुश्त धनराशि पति पत्नी दोनों के संयुक्त खाते में भेजी जाएगी।