Noida News : '18 से पूरी क्षमता के साथ होगा एक्वा मेट्रो का संचालन'
भारत
RP Raghuvanshi
02 Dec 2025 01:08 AM
भारत
RP Raghuvanshi
02 Dec 2025 01:08 AM
Noida: नोएडा । कोरोना का प्रभार घट रहा है। इसलिए अब एनएमआरसी कस एक्वा मेट्रो पर लगी सभी पाबंदियां हटा दी गयी हैं।
18 अप्रैल से एनएमआरसी की एक्वा लाइन अपनी पूरी क्षमता के साथ संचालित की जाएगी। ये निर्णय एनएमआरसी की प्रबंधन निदेशिका रितु माहेश्वरी ने लिया है।
एनएमआरसी की प्रवक्ता निशा वाधवान ने बताया कि सोमवार से शुक्रवार पीक आवर पर सुबह 8 से 11 बजे और शाम को 5 से 8 बजे तक कोरोना काल में प्रत्येक 10 मिनट में मेट्रों का संचालन होता था। जिसे घटाकर 7.5 मिनट कर दिया गया है। इसी तरह नॉन पीक आवर और शनिवार को सुबह 6 से रात 10 बजे के 15 मिनट की बजाए 10 मिनट के अंतराल पर मेट्रो का संचालन किया जाएगा। वही, रविवार को 15 मिनट के अंतराल पर ही मेट्रो मिलेगी।
कोरोना काल में कोच में एक सीट छोड़कर बैठने की व्यवस्था दी इसे अब समाप्त कर दिया गया है। अब कोच में पूरी क्षमता के साथ मुसाफिर यात्रा कर सकेंगे। वहीं, पहले खड़े होकर यात्रा करने वाले मुसाफिर एक दूसरे के अनोजिट खड़े होते थे लेकिन अब सोशल डिस्टेसिंग के साथ मुसाफिर यात्रा कर सकेंगे। कोरोना काल में 11 स्टेशनों जिसमे सेक्टर-101, 81,143,144,145,146, 147, 148, अल्फा-1, डेल्टा-1 ग्रेटर नोएडा के लिए एक ही गेट खोला गया था। अब इन स्टेशनों पर दोनों तरफ के गेटों को मुसाफिरों के लिए खोल दिया जाएगा। इसी तरह सभी स्टेशनों पर लिफ्ट का प्रयोग भी मुसाफिर कर सकेंगे।