Noida News : नोएडा। हबीबपुर गांव से गत दिनों नाबालिग किशोरी को बहला-फुसलाकर भगा ले जाने के आरोप में वांछित चल रहे एक युवक को थाना ईकोटेकी-3 पुलिस ने गिरफ्तार किया है। पुलिस इस मामले में किशोरी को पहले ही बरामद कर चुकी है।
Noida News
थाना प्रभारी प्रमोद कुमार ने बताया कि मुखबिर की सूचना के आधार पर सुत्याना कट से शैलेंद्र पुत्र रामपाल निवासी ग्राम बुढ़वा हरदोई को गिरफ्तार किया गया। शैलेंद्र हबीबपुर गांव में किराए पर रहता था और गत 22 सितंबर को पड़ोस में रहने वाली एक नाबालिग किशोरी को बहला-फुसलाकर अपने साथ ले गया था। इस संबंध में किशोरी के परिजनों ने आरोपी के खिलाफ अपहरण का मुकदमा दर्ज कराया था। पुलिस पूर्व में ही किशोरी को बरामद कर परिजनों के हवाले कर चुकी है। इस मामले में शैलेंद्र वांछित चल रहा था।