Noida News : उड़ीसा से गांजा लाकर नोएडा में सप्लाई करने वाला गिरफ्तार
Arrested for bringing hemp from Orissa and supplying it in Noida
भारत
चेतना मंच
17 May 2023 08:32 PM
नोएडा। गौतमबुद्ध नगर कमिश्नरेट पुलिस की नारकोटिक्स सेल व थाना सेक्टर 142 पुलिस के संयुक्त अभियान में एक शातिर गांजा तस्कर को गिरफ्तार किया गया है। आरोपी के पास से करीब डेढ़ लाख रुपये मूल्य का 12 किलो गांजा बरामद हुआ है। पकड़ा गया आरोपी शिक्षण संस्थान व कॉलेजों के बाहर छात्रों को गांजे की सप्लाई करता था।
डेढ़ लाख रुपये है पकड़े गए गांजे का मूल्य
नारकोटिक्स सेल प्रभारी पवन कुमार यादव ने बताया कि मुखबिर की सूचना के आधार पर एडवांट बिल्डिंग के पास से राहुल कुमार पुत्र मनोज कुमार को हिरासत में लिया गया। तलाशी में इसके पास से करीब डेढ़ लाख रुपये मूल्य का 12 किलो गांजा बरामद हुआ।
शिक्षण संस्थानों में छात्रों को देता था सप्लाई
पकड़े गए आरोपी ने बताया कि वह ट्रेन के माध्यम से उड़ीसा से गांजा लेकर आता है। इस गांजे को वह शिक्षण संस्थानों के बाहर छात्र-छात्राओं व युवाओं को बेचता है। इसके अलावा वह छोटे-छोटे गांजा विक्रेताओं को भी गांजा उपलब्ध कराता है। सूत्रों का कहना है कि आरोपी की गिरफ्तारी में नॉर्थ सेंट्रल रेलवे आरपीएफ की साइबर सेल द्वारा पुलिस को अपेक्षित सहयोग दिया गया।
नोएडा ग्रेटर– नोएडाकी खबरों से अपडेट रहने के लिएचेतना मंचसे जुड़े रहें।देश–दुनिया की लेटेस्ट खबरों से अपडेट रहने के लिए हमेंफेसबुकपर लाइक करें याट्विटरपर फॉलो करें।