Noida News : अरविंद केजरीवाल का कार्यकर्ताओं ने मनाया जन्मदिन
भारत
RP Raghuvanshi
01 Dec 2025 12:10 PM
Noida : नोएडा। आम आदमी पार्टी ने अपने राष्ट्रीय संयोजक एवं दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल का जन्मदिन मनाया। पार्टी कार्यकर्ताओं ने युथविंग प्रदेश अध्यक्ष पंकज अवाना एवं जिलाध्यक्ष भूपेन्द्र सिंह जादौन की मौजूदगी में पार्टी कार्यालय पर केक काट कर जन्मदिन मनाया।इस अवसर पर भूपेन्द्र सिंह जादौन ने कहा कि अरविंद केजरीवाल ने देश की राजनीति को नई दिशा दी है पंकज अवाना ने कहा अरविन्द केजरीवाल ने निस्वार्थ भाव से लोगों की सेवा की है तथा भ्रष्टाचार पर अंकुश लगाया है। इस अवसर पर जिला महासचिव राकेश अवाना, जिला सचिव प्रदीप सुनाईया,जिला उपाध्यक्ष बिट्टू त्यागी,एडवोकेट दिलीप मिश्रा, वीरेन चौधरी, विनीत कुमार गौरव चौहान, नितिन प्रधान चिराग अवाना सहित अनेकों कार्यकर्ता भी उपस्थित थे।