Noida News : समानता व समरसता के प्रति समर्पित थे अटल जी : कै. विकास गुप्ता
seminar was organized by BJP Noida at Saraswati Shishu Mandir, Sector-12.
भारत
चेतना मंच
26 Dec 2022 06:07 PM
Noida News : पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी की जन्मतिथि (सुशासन दिवस) के उपलक्ष्य में सेक्टर-12 स्थित सरस्वती शिशु मंदिर में भाजपा नोएडा द्वारा संगोष्ठी का आयोजन किया गया। इस मौक़े पर उप्र कृषि अनुसंधान परिषद के चेयरमैन (दर्जा प्राप्त राजमंत्री) कैप्टन विकास गुप्ता, जिला प्रभारी बसंत त्यागी मुख्य वक्ता के रूप में रहे। उनके साथ उत्तर प्रदेश महिला आयोग अध्यक्षा विमला बाथम, उपाध्यक्ष सुषमा सिंह, कैप्टन विकास गुप्ता चेयरमैन उत्तर प्रदेश कृषि संस्थान, पूर्व मंत्री नवाब सिंह नागर जि़लाध्यक्ष मनोज गुप्ता उपस्थित रहे।
Noida News :
बसंत त्यागी ने अटल जी के व्यक्तित्व-कृतित्व पर विस्तार से प्रकाश डाला। उन्होंने कहा कि सुशासन और सामाजिक सशक्तिकरण और समरसता अटल जी का जीवन दर्शन था। कैप्टन विकास गुप्ता ने कहा कि राष्ट्रधर्म को अटल जी ने हमेशा दलगत राजनीति से ऊपर रखा। समानता और सामाजिक समरसता के प्रति वह तन-मन-धन से समर्पित थे।उनके विचारों ने ही जनसेवा के लिए हम सभी को प्रेरित किया। सामाजिक समरसता और सशक्तिकरण के लिए अटल जी ने दूरदर्शिता और संवेदनशीलता के साथ कई ऐतिहासिक निर्णय लिए। जि़ला अध्यक्ष मनोज गुप्ता ने कहा भारत लोकतंत्र की जननी है और अटल बिहारी वाजपेयी ने इस लोकतंत्र में अहम योगदान दिया, जिसे कभी भुलाया नहीं जा सकता।
संगोष्ठी उपरांत भाजपा द्वारा सात हज़ार कंबल बंटने का अभियान भी शुरू हुआ जिसमें सभी मंडल के द्वारा ये कंबल बँटे जाएँगे।
कार्यक्रम में क्षेत्रीय मंत्री बिजेंद्र नागर, महामंत्री उमेश त्यागी, चंदगी राम यादव, डिम्पल आनंद, गणेश जाटव, मनीष शर्मा, महेश अवाना, गिरजा सिंह, अमरीश त्यागी, चमन अवाना, रवि यादव, तन्मय शंकर, विनोद शर्मा, प्रशंसित मैत्रा, सचिन अम्बावत, राम निवास यादव, ऐसान खान, कल्लू सिंह, वंदना शर्मा, राजीव त्यागी, मनोज शर्मा, गोपाल गौड़, लोकेश कश्यप, एसपी चमोली, सूरजपाल राणा, पूनम सिंह, अशोक मिश्रा, पंकज झा, बबलू यादव, शारदा चतुर्वेदी, अजित पांडेय, महावीर शर्मा, नरेश शर्मा, प्रज्ञा पाठक, आदि लोग मौजूद रहे।