Noida News : प्लाट की तार फेसिंग तोड़कर कब्जे की कोशिश
Attempt to capture plot by breaking wire facing
भारत
RP Raghuvanshi
10 Oct 2022 10:43 PM
Noida News : नोएडा। नोएडा प्राधिकरण द्वारा सेक्टर-51 स्थित एक प्लाट को अतिक्रमण से बचाने के लिए एक वर्ष पूर्व लगाई गई तार फेसिंग को तोड़कर उस पर कब्जे का प्रयास किया जा रहा है।
Noida News :
आरडब्ल्यूए महासचिव सेक्टर-51 संजीव कुमार ने इस संबंध में नोएडा प्राधिकरण के वर्क सर्किल-3 के वरिष्ठ प्रबंधक को एक पत्र लिखा है। महासचिव संजीव कुमार ने बताया कि प्राधिकरण द्वारा होशियारपुर गांव से सटे प्लाट संख्या एफ-69 को अतिक्रमण व अवैध कब्जे से बचाने के मकसद से वर्ष-2019 में प्लाट की तार फेसिंग की थी। लेकिन कुछ समय से गांव होशियारपुर के कुछ लोगों ने तार की फेसिंग को तोड़कर प्लाट पर कब्जे का प्रयास किया है। श्री कुमार ने आरोप लगाया कि गांव वाले अपने किरायेदारों की रेहड़ी, खोमचे इस प्लाट में खड़े करवाने लगे हैं और कूड़ा भी यहां फेंका जाता है। सेक्टर में लगभग 50 से अधिक खाली प्लाटों पर अतिक्रमण हो रखा है। प्राधिकरण को इस पर कार्रवाई करनी चाहिए।