Noida News : किसानों से धोखा करता है प्राधिकरण: सुखबीर खलीफा
भारत
RP Raghuvanshi
02 Dec 2025 02:10 AM
Noida : नोएडा । ग्राम नंगली वाजिदपुर में प्राधिकरण की किसान विरोधी नीति के तहत किसान का पुश्तैनी घर तोड़ दिया गया। जिसका किसानों ने फिर से निर्माण करना शुरू कर दिया है। गौरतलब है कि प्राधिकरण ने ग्राम नगली वाजिदपुर में किसानों का पुश्तैनी मकान तोड़ दिया। इसकी जैसे ही भारतीय किसान परिषद के राष्ट्रीय अध्यक्ष सुखबीर खलीफा को जानकारी हुई, तुरंत ही घटनास्थल पर पहुंचे और चेतावनी दी कि जब तक तोड़ी हुई 1-1 ईट को घर के रूप में स्थापित नहीं कर दिया जाएगा यहां से हम हटेंगे नहीं। मौके पर धीरे-धीरे सैकड़ों की संख्या में किसान कार्यकर्ता पहुंचे और गरीब मजदूर की टूटे हुए घर को अपने हाथों से बनाने लगे।
खलीफा ने स्पष्ट शब्दों में कहा कि प्राधिकरण बार-बार किसानों के साथ धोखा करता है। प्राधिकरण का यह रवैया दिखाता है, कि एक बार फिर जल्द ही प्राधिकरण पर किसानों की गूंज तालाबंदी के साथ सुनाई देगी। प्राधिकरण ने किसानों के साथ किए वादे और किसानों की समस्याओं के मद्देनजर औद्योगिक विकास मंत्री नंद गोपाल नंदी के आज नोएडा में आगमन पर किसान परिषद का एक जत्था उनसे मिलेगा और किसानों की समस्याओं से अवगत कराएगा।