Noida News : प्राधिकरण ने 36 वाणिज्यिक भूखंडों की स्कीम निकाली
Noida News: State's first structural audit policy implemented
भारत
चेतना मंच
30 Nov 2025 02:45 PM
Noida: नोएडा । नोएडा प्राधिकरण(Noida Authority) ने व्यापारियों की मांग पर 36 वाणिज्यिक भूखंडों की स्कीम निकाली है। इसमे 18 वर्गमीटर से लेकर 316 वर्गमीटर के प्लाट है। ई-ऑक्शन के जरिए इनका आवंटन किया जाएगा। तीन मई से आवेदन किए जा सकते है। दो जून को स्कीम बंद कर दी जाएगी। इसके बाद नीलामी की जाएगी। ऑक्शन में भाग लेने के लिए आवेदन कर्ता को http#property.etender.sbi पर रजिस्ट्रेशन कराना होगा। रजिस्ट्रेशन के बाद पासवर्ड और आईडी जनरेट होगी। इस आई के जरिए जिस भी सेक्टर में जो भ्ज्ञी प्लाट लेना है उसके लिए तय की गई ऑक्शन फीस ऑनलाइन जमा करनी होगी। 30 मई तक आवेदन कर्ता आवेदन कर सकते है।
अथॉरिटी के ओएसडी कुमार संजय ने बताया कि सेक्टर-1,12,16,18,20,27,31,39,40,52,64,69,70,71,80,82,81,84ए हॉजरी कांप्लेक्स और 112 में है। आवंटन के बाद नियमानुसार प्लांट की लागत का कुछ हिस्सा जमा करना होगा इसके बाद किस्तों में लगात जमा की जाएगाी।