Noida News : प्राधिकरण के अधिकारियों ने सुनी आरडब्ल्यूए की समस्याएं
भारत
चेतना मंच
02 Dec 2025 05:16 AM
Noida: नोएडा फोनरवा कार्यालय सेक्टर-52 में फेडरेशन ऑफ नोएडा रेजिडेंट वेलफेयर एसोसिएशन द्वारा प्राधिकरण के जल एवं सीवर विभाग के उप महाप्रबंधक आरपी सिंह तथा विभाग के अन्य अधिकारियों के साथ बैठक आयोजित की गई,जिसमें फोनरवा व विभिन्न आरडब्लूए के पदाधिकारियों द्वारा उपस्थित अधिकारियों को जल एवं सीवर की समस्याओं से अवगत कराया गया ।
ज्यादातर सेक्टर के प्रतिनिधियों की शिकायत थी कि उनके सेक्टर में सीवर का लेवल सही नहीं है जिसके कारण सीवर ओवरफ्लो हो जाता है। बहुत सी जगह सीवर जाम रहते हैं और कुछ सेक्टरों में सीवर लाइन पुरानी हो गई है उनको बदलने की आवश्यकता है। कुछ सेक्टर में पानी का प्रेशर कम रहता है और कुछ सेक्टर में निर्धारित समय पर पानी की आपूर्ति नहीं हो पाती है श्री रोहित घई अध्यक्ष आरडब्लूए सेक्टर 33 तथा अन्य पदाधिकारियों ने कहा कि उनको पानी के बिल नहीं मिले हैं। इसके अलावा कुछ सैक्टर में पानी की टंकी पर चौकीदार की तैनाती नहीं हुई है। श्री अशोक शर्मा सेक्टर 135 ने बताया कि उनके सैक्टर में गंगाजल की सप्लाई नहीं होती है।
फोनरवा अध्यक्ष योगेंद्र शर्मा ने कहा कि जल संरक्षण की योजना के अंतर्गत बड़े पार्क, बरात घर तथा अन्य उपयुक्त स्थानों पर वाटर हार्वेस्टिंग सिस्टम की व्यवस्था होनी चाहिए जिसे जिसे जिससे जमीन में अधिक से अधिक पानी रिचार्ज हो सके।
महासचिव के के जैन ने कहा कि गंगाजल की निर्भरता कम करने के लिए जरूरी है कि हम पुराने खराब रेनीवेल व ट्यूबवेल्स को ठीक करवाएं और जहां पर पानी की सप्लाई कम हो जाती है वहां पर नए ट्यूबवेल्स का निर्माण किया जाए। इस अवसर पर अध्यक्ष योगेंद्र शर्मा, महासचिव के के जैन, कोषाध्यक्ष अशोक कुमार मिश्रा, ओ पी यादव, जे पी उप्पल, पवन यादव, अशोक त्यागी, देवेंद्र चौहान, राजीव चौधरी, जयपाल सिंह, प्रदीप मिश्रा, अंजना भागी, गोविंद शर्मा, रजनीश शर्मा, अशोक शर्मा, शरद जैन, वीरेंद्र सिंह, रामेश्वर यादव, नरोत्तम शर्मा, टी सी गौड़, ए के शर्मा, सुशील यादव, संजय पाराशर, आर पी सिंह, डीजीएम देवेंद्र कुमार, रोहित घई, रघुनाथ सिंह, भूषण शर्मा, जिम्मी वालिया, सुशील कुमार शर्मा, आर एल वर्मा तथा विभिन्न सेक्टरों की आरडब्ल्यूए के प्रतिनिधि उपस्थित थे।