Noida News : जर्जर इमारतों स्ट्रक्चरल ऑडिट और इमारतों के मेंटेनेंस नियम बनाएगा प्राधिकरण : ऋतु महेश्वरी
IAS Ritu Maheshwari
भारत
चेतना मंच
29 Nov 2025 09:00 PM
Noida News : सेक्टर-21 स्थित जलवायु विहार की बाउंड्री वॉल गिरने से हुई 4 लोगों की मौत से हड़कंप मच गया है। यह बाउंड्री वॉल नाले के सफाई के दौरान गिरी, जिसको नोएडा प्राधिकरण कॉन्ट्रैक्ट लेबर द्वारा करा रहा था। सूचना मिलते ही नोएडा प्राधिकरण की सीईओ ऋतु माहेश्वरी मौका मुआयना किया और अस्पताल पहुंचकर घायलों का हालचाल पूछा। ऋतु माहेश्वरी ने मीडिया को बताया कि प्राधिकरण एक स्ट्रक्चरल ऑडिट की प्रक्रिया बनाने जा रहा है। बिल्डिंग ज्यादा पुरानी हो गई है, उसके मेंटेनेंस नियम बनाने जा रहे हैं।
ऋतु महेश्वरी ने बताया कि मंगलवार की सुबह लगभग साढ़े नौ के सेक्टर 21 के जलवायु विहार, जो नेवी एयरफोर्स के एंप्लॉइज और ऑफिसर्स की पुरानी हाउसिंग सोसाइटी है, उसकी बाउंड्री वॉल एकदम से गिर गई। बाउंड्री वॉल के साथ एक नाली थी, जिसके रखरखाव का कार्य चल रहा था, जो सोसाइटी के अनुरोध पर अथॉरिटी, कांटेªक्ट के माध्यम से करा रही थी। एकदम से बाउंड्री वॉल गिरने से जो लेबर वहां काम कर रही थी, वह उसके नीचे दब गई। चार लोगों की मौके पर ही मौत हो गई। बाकी लोग सब रेस्क्यू कर लिए गया।
Noida News :
ऋतु महेश्वरी ने बताया कि मुख्यमंत्री ने घायल और मृतकों के लिए मुआवजे का एलान कर दिया है। बाकी जो भी मदद अथॉरिटी के नियमानुसार और कांट्रेक्ट के प्रावधानों में है, घायल और जिनकी मौत हुई है, उनके फैमिली को दी जाएगी। नोएडा प्राधिकरण की ओर से इस हादसे के कारणों जानने के लिए एक इंटरनल जांच कराई जा रही है और प्रशासन द्वारा भी जांच कराई जा रही है, जिससे यह स्पष्ट हो जाए कि दीवार गिरने का क्या कारण था। यह तो कंफर्म है कि पुरानी दीवार थी, जो गिरी है, लेकिन असल में क्या कारण रहा इस दीवार के गिरने का, वह जांच के बाद पता चल पायेगा।
सीईओ ऋतु माहेश्वरी (CEO Ritu Maheshwari ) ने कहा कि नोएडा में दो तरह के बिल्डिंग है। कुछ तो बिल्डर्स ने बनाया है और कुछ अथॉरिटी की भी बनाई हुई है। बिल्डर जब बिल्डिंग को बनाकर आरडब्ल्यूओ को हैंडओवर कर देता है, रेजिडेंस एसोसिएशन की मेंटेनेंस जिम्मेदारी होती है, जब तक हैंडओवर नहीं होती, तब तक बनाने वाले बिल्डर की जिम्मेदारी होती है।