Noida News: बाबा के बुल्डोजर ने सेक्टर—63 में ढहाया अवैध निर्माण
Noida News:
भारत
चेतना मंच
02 Dec 2025 04:40 AM
Noida News: नोएडा प्राधिकरण की मुख्य कार्यपालक अधिकारी रितु माहेश्वरी शहर से अतिक्रमण हटाने को लेकर बेहत सख्त हैं। आज फिर प्राधिकरण की टीम ने अतिक्रमण के खिलाफ बड़ा अभियान चलाया है।
Noida News
नोएडा प्राधिकरण ने आज सेक्टर 62 में अवैध अतिक्रमण करके बनाई गई दुकानों तथा मकानों को ढा दिया। खबर लिखे जाने तक तोड़फोड़ की कार्रवाई चल रही थी। यह अतिक्रमण 5% जमीन पर कुछ लोगों ने कब्जा कर रखा था।
यहां अवैध रूप से दुकान व उसके पीछे मकान बनाए गए थे। आज सुबह प्राधिकरण की टीम ने भारी पुलिस बल के साथ वहां पर तोड़फोड़ की कार्रवाई शुरू की।
बता दें, नोएडा प्राधिकरण ने अतिक्रमण के खिलाफ कड़ी कार्यवाही करते हुए कल ग्रीन बेल्ट एवं ग्राम गढ़ी के खसरा संख्या 11 में अवैध निर्माण को ध्वस्त किया गया। इस कार्यवाही में 1600 वर्ग मीटर भूमि को अतिक्रमण मुक्त कराया गया, जिसका अनुमानित मूल्य लगभग 10 करोड़ से अधिक है।