Noida News : बजरंग रामलीला संचालिका समिति ने सेक्टर-12 में किया भूमि पूजन
भारत
चेतना मंच
28 Nov 2025 01:19 PM
Noida : नोएडा। बजरंग रामलीला संचालिका समिति सेक्टर-12 की ओर से रामलीला के मंचन के लिए भूमि पूजन किया गया। सेक्टर-12 स्थित आदर्श प्राथमिक विद्यालय में पंडित अवध किशोर शास्त्री द्वारा विधि विधान से पूजा एवं हवन किया गया।
इस अवसर पर समिति के मुख्य संरक्षक राधा कृष्ण गर्ग, संरक्षक सुभाष चंद्र गोगना, निर्देशक एके पान्डेय, महासचिव कुल भूषण राय नागर, अध्यक्ष शिव लाल सिंह, एमएस द्विवेदी, राजेश पाण्डेय, आलोक अग्रवाल, सुरेश मीना, कमलाकर त्रिपाठी, पदमाकर त्रिपाठी, एसएन पान्डेय, मुकेश सिंह, भोले, विरेन्दर सिंह, नितिन पान्डेय, सुकोमल मंडल, राहुल पान्डेय, हरी शंकर पान्डेय, गौरव गोगना, अवध किशोर पान्डेय आदि मौजूद थे।