Noida News : नोएडा को स्वच्छ बनाने में भागीदार बने: सीईओ
भारत
RP Raghuvanshi
02 Dec 2025 02:17 AM
भारत
RP Raghuvanshi
02 Dec 2025 02:17 AM
Noida : नोएडा । नोएडा प्राधिकरण (Noida Authority )की मुख्य कार्यपालक अधिकारी रितु माहेश्वरी (CEO Ritu Maheshwari )ने नोएडा शहरवासियों से अपील की है कि वह शहर को स्वच्छ बनाने में अधिक से अधिक भागीदारी निभाएं। सामूहिक प्रयास के बाद नोएडा स्वच्छता सर्वेक्षण में अव्वल आ सकेगा। सीईओ ने प्राधिकरण की जन स्वास्थ्य विभाग द्वारा आयोजित स्वच्छता भागीदारी सम्मान समारोह में यह बात कही।सम्मान समारोह में सीईओ रितु माहेश्वरी ने नोएडा के स्वच्छता ब्रांड अंबेसडर पदमश्री, पदम भूषण एवं टैगोर अवार्ड से सम्मानित मूर्तिकार राम वनजी सुतार को राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की सुंदर प्रतिमा देकर सम्मानित किया।
इस अवसर पर नोएडा प्राधिकरण द्वारा निर्धारित की गई ई-वेस्ट कलैक्शन एजेंसी ग्रीन लेवल आईटी सैल्यूशन द्वारा ईवेस्ट से निर्मित नोएडा का सुंदर मैप भी सीईओ को भेंट किया गया।
स्वच्छता भागीदारी सम्मान समारोह में विभिन्न श्रेणियों में स्वच्छता कर्मियों एवं स्वच्छता नायकों को विशेष एवं अच्छा कार्य करने के लिए प्रशस्ती-पत्र व सम्मानित राशि भेंट की गयी। स्वच्छता नायक की श्रेणी में देवेन्द्र, कुंवरपाल, राकेश चौहान, सतीश, सतबीर, अभिषेक, कृष्ण, मनोज सहित 40 लोगों को सम्मानित किया गया। वहीं स्वच्छता कर्मी की श्रेणी में विजय, इंदर, संतेन्द्र, मुकेश, होरीलाल, लोकेश, ओमप्रकाश, रविन्द्र, राकेश 39 लोगों को सम्मानित किया गया।
उद्यान विभाग के रामौतार शर्मा, धर्मबीर शर्मा, रामसिंह, लोकेश शर्मा, महेन्द्र, ओमवीर सिंह, जगत सिंह, रघुबर, रामकुमार, नेपाल सिंह, राजेन्द्र, भरत, जिले सिंह, प्रेम तथा गजराज व विद्युत एवं यांत्रिक कर्मचारी अनिल सिंह, विजय कुमार शर्मा, मोहन शर्मा, नीरज कुमार को सम्मानित किया गया। जनस्वास्थ्य विभाग द्वारा स्वच्छ सिटीजन प्रतियोगिता में हिस्सा लेने वाले प्रतियोगियों को भी सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में नोएडा प्राधिकरण के अपर मुख्य कार्यपालक अधिकारी प्रवीण मिश्र, विशेष कार्याधिकारी इंदु प्रकाश सिंह, डा0 अविनाश त्रिपाठी, नोएडा एम्पलाइज एसो0 के अध्यक्ष कुशलपाल सिंह एवं पदाधिकारी, वरिष्ठ परियोजना अभियंता एससी मिश्रा, परियोजना अभियंता विजय रावल, आर.के. शर्मा, सहायक परियोजना अभियंता गौरव बंसल, एपी वर्मा के अलावा एनजीओ की टीम व स्वास्थ्य विभाग की टीम उपस्थित थी।