Noida News : ओला उबर कैब से जरा संभल के, कहीं आप न बन जाएं लुटेरों का शिकार
Be careful with Ola Uber cab, lest you become a victim of robbers
भारत
चेतना मंच
26 Nov 2025 11:06 PM
नोएडा। अगर आप ओला उबर जैसी कैब की सवारी करने की सोच रहे हैं तो जरा संभल जाइये। ये खबर आपके लिए बड़े काम की है। शहर में सक्रिय एक ऐसे गिरोह का पुलिस ने खुलासा किया है, जो मदद के नाम पर पहले गाड़ी में लिफ्ट देते थे। फिर उसके साथ लूट की वारदात को अंजाम देते थे। थाना सेक्टर-39 की पुलिस ने इस गिरोह का पर्दाफाश कर उसके चार सदस्यों को गिरफ्तार किया है।
Noida News
लोकल इंटेलिजेंस की सूचना पर किया खुलासा
घटना के बाबत हुई प्रेस कॉन्फ्रेंस में डीसीपी ने बताया कि थाना सेक्टर 39 पुलिस को गोपनीय सूचना मिली कि थाना क्षेत्र में कुछ बदमाश सवारियों को गाड़ी में बैठाकर लूट की घटना को अजांम दे रहे हैं। पुलिस ने लोकल इटेलिजेन्स के माध्यम से मिली सूचना के आधार पर कार्रवाई करते हुये रविवार को गिरोह के चार बदमाशों को दबोच लिया। पकड़े गए बदमाशों में राजेश कश्यप उर्फ भेड़ा पुत्र विषना कश्यप, यशपाल कश्यप पुत्र रणपाल कश्यप, विजय कश्यप पुत्र जवाहर सिंह और अवनीश कुमार पुत्र दीनानाथ शामिल हैं। उन्हें सेक्टर 44 रोड से गिरफ्तार किया गया है। इनके कब्जे से 02 तमंचे 315 बोर, 04 जिंदा कारतूस 315 बोर, 02 चाकू, 52,050 रुपये नगद तथा घटना में प्रयुक्त एक स्विफ्ट डिजायर कार बरामद की गई है।
कई वारदातों को अंजाम देना स्वीकार किया
डीसीपी ने बताया कि पूछताछ के दौरान बदमाशों ने बताया कि हमने नोएडा के अलग अलग स्थानों से सवारियों को गाड़ी में लिफ्ट दिया और बंधक बनाकर उनसे लूटपाट की घटना को अंजाम दिया। 07 मई और 16 मई को भी सेक्टर 37 से गाड़ी में सवारियों को लिफ्ट देकर नगदी एवं मोबाइल लेकर पेटीएम/एटीएम के द्वारा भी रुपये ट्रांजेक्शन किये थे।
Noida News
भीड़भाड़ वाले स्थानों पर मुसाफिरों को बनाते थे निशाना
बदमाशों ने बताया कि सेक्टर-37 चौराहा, नोएडा ग्रेटर नोएडा एक्सप्रेस वे, एडवांट व परी चौक के आसपास, गाजियाबाद तथा एनसीआर क्षेत्र भीड़भाड़ वाले चौराहों पर यात्रियों को लिफ्ट देकर गाड़ी में बैठा लेते हैं और गन प्वाइंट पर लेकर उनसे एटीएम, क्रेडिट कार्ड व मोबाईल आदि छीनकर पेटीएम आदि से रुपये ट्रांजेक्शन करा लेते हैं। बदमाशों ने बताया कि वे पीली नम्बर प्लेट की ओला व उबर का प्रयोग करते हैं, जिससे इन पर किसी को शक न हो। जब भी अभियुक्त घटना करने के लिए निकलते हैं तो OLA/UBER आईडी को बन्द कर देते हैं। वे केवल रात्रि में ही घटनाओं को अंजाम देते थे। डीसीपी ने बताया कि गैंग का मास्टर माइंड राजेश है। उसके विरुद्ध कई जनपदों के थानों में करीब 02 दर्जन मुकदमें दर्ज हैं।
डीसीपी ने यात्रियों से की अपील
डीसीपी ने यात्रियों से सावधानी बरतने की अपील की। उन्होंने कहा OLA/UBER का प्रयोग करते समय आनलाइन बुकिंग का ही प्रयोग करें। कभी भी किसी प्राइवेट गाड़ी से लिफ्ट न लें। अगर किसी गाड़ी में दो-तीन लड़के बैठे हों, उसका प्रयोग कदापि न करें। हमेशा पब्लिक ट्रांसपोर्ट का ही इस्तेमाल करें। अगर ऐप बेस्ड कैब बुक कर रहे हैं तो सबसे सेफ, लेकिन किराये पर भी कैब बुक कर रहे हैं तो बैठने से पहले गाड़ी के नम्बर की फोटो खींचकर अपने किसी परिजन को जरूर भेजें, ताकि कोई अप्रिय स्थिति हो तो ड्राईवर को नम्बर के जरिये ट्रेस किया जा सके। मोबाईल के साथ मौजूद डायरी में या एटीएम कवर पर कभी UPI PIN/ DEBIT CARD PIN/ NET BANKING PASSWORD लिखकर रखने से बचें। गाड़ी में बैठते ही अपनी लोकेशन अपने परिजनों को अवश्य भेज दें। गाड़ी में बैठते ही ड्राइवर का नम्बर लेकर उसपर कॉल करके देख लें कि यह नम्बर ड्राइवर के पास ही है तथा उस नम्बर को अपने परिजन को भेज दें।
नोएडा ग्रेटर– नोएडाकी खबरों से अपडेट रहने के लिएचेतना मंचसे जुड़े रहें।देश–दुनिया की लेटेस्ट खबरों से अपडेट रहने के लिए हमेंफेसबुकपर लाइक करें याट्विटरपर फॉलो करें।