Noida News : सत्याग्रह में जाने के पूर्व घर में किया नजरबंद
भारत
चेतना मंच
30 Nov 2025 07:23 AM
Noida: नोएडा । भाजपा सरकार द्वारा जारी की गई अग्निपथ सैनिक भर्ती योजना के खिलाफ कांग्रेस पार्टी द्वारा दिल्ली जंतर मंतर पर सत्याग्रह किया गया। इसमें शामिल होने के लिए युवा कांग्रेस के जिला अध्यक्ष पुरषोत्तम नागर अपने साथियों के साथ जाना चाहते थे लेकिन पुलिस द्वारा उनको दूसरे दिन घर पर ही नजरबंद कर दिया गया। पुरुषोत्तम नागर ने कहा कि सरकार द्वारा नई अग्निपथ योजना की घोषणा दिशाहीन है। यह योजना युवाओं के भविष्य के सात खिलवाड़ है। हम युवा कांग्रेस के साथी सरकार से ये मांग करते है की इस घोषणा को वापिस ले।
इस अवसर पर युवा कांग्रेस के जिला अध्यक्ष पुरुषोत्तम नागर, बेगराज धामा, राहुल नागर, मोहित राठी, लाला नागर, अजय धामा, ऋषभ, अरुण नागर, हरेंद्र नागर आदि लोग मौजूद रहे।