Noida News : जज की कार चलाने वाले सलाखों के पीछे , दुर्घटना में गई थी डिलेवरी ब्वॉय की जान
Noida News: Behind the bars driving the judge's car, the delivery boy died in the accident
भारत
चेतना मंच
02 Dec 2025 03:58 AM
Noida News : थाना सेक्टर-113 क्षेत्र में डिलेवरी ब्वॉय को टक्कर मारने वाले कार चालक को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। जिस कार से डिलीवारी ब्वॉय को टक्कर मारी गई वह कार परिवार न्यायालय के प्रधान न्यायाधीश मंजीत श्यौराण की बताई जाती है। इस मामले में प्रधान न्यायाधीश के बेटे ने अपने चार दोस्तों के खिलाफ अमानत में ख्यानत का मामला दर्ज कराया है। वहीं थाना बिसरख पुलिस ने भी इस मामले में दो नामजद आरोपियों को गिरफ्तार किया है।
थाना सेक्टर-113 नोएड़ा पुलिस द्वारा लापरवाही से वाहन चलाकर डिलीवरी बॉय को टक्कर मारकर गम्भीर रूप से घायल करने व मौके पर ही मृत्यु कारित करने वाले प्रकाश में आये टोयोटा कोरोला के चालक/अभियुक्त सूयश मिश्रा पुत्र शिवनारायण मिश्रा निवासी न्यू चाणक्यपुरी गोविन्दुपरी थाना जीवाजी जनपद ग्वालियर मध्यप्रदेश वर्तमान पता. शक्ति खण्ड थाना इन्दिरापुरम गाजियाबाद को उसके निवास स्थान शक्ति खण्ड थाना इन्दिरापुरम गाजियाबाद से गिरफ्तार किया गया है।
Noida News :
रविवार व सोमवार की रात्रि में थाना सेक्टर-113 नोएडा पुलिस को सूचना मिली थी कि चारमूर्ति चौराहे से पर्थला गोल चक्कर के बीच यू-टर्न के पास एक कार टोयोटा कोरोला यूपी 70 एजी 3009 के चालक ने मोटर साइकिल यूपी 13 बीजे 6248 टक्कर मार दी है। मोटर साइकिल चालक गंभीर रुप से घायल हो गया है, जिसे उपचार के लिए अस्पताल ले जाया गया था। बाइक चालक की पहचान परवेन्द्र कुमार पुत्र स्व0 नाहर सिंह निवासी ग्राम बुढाना थाना जहांगीराबाद जनपद बुलन्दशहर हाल निवासी बसन्त कालोनी बहरामपुर थाना विजयनगर गाजियाबाद डिलीवरी बॉय जोमेटो कम्पनी के रुप में हुई थी। उपचार के दौरान यथार्थ अस्पताल में उसकी मृत्यु हो गई थी। मृतक के भाई जीवन पुत्र स्व0 नाहर सिंह ने थाना सेक्टर-113 मुकदमा दर्ज कराया था। इस मामले में पुलिस ने कार्यवाही करते हुए कार चालक को गिरफ्तार कर लिया है।
वहीं बिना बताए जज की गाड़ी ले जाने वाले हर्षवर्धन माथुर पुत्र ज्योति किशोर माथुर व रूबल पुत्र लोकेन्द्र को थाना बिसरख पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। इन दोनों के खिलाफ थाना बिसरख में वैभव श्योराण ने शिकायत दर्ज कराई थी।
बिसरख थाना प्रभारी अनिल राजपूत ने बताया कि परिवार न्यायालय के प्रधान न्यायाधीश मंजीत श्योराण के अनुसार दुर्घटना के वक्त वह झांसी गए हुए थे।