Noida News : आईपीएल में सट्टे के रैकेट का पर्दाफाश
भारत
RP Raghuvanshi
02 Dec 2025 03:04 AM
भारत
RP Raghuvanshi
02 Dec 2025 03:04 AM
Noida : नोएडा । थाना फेस-1 पुलिस ने सेक्टर-10 जेजे कॉलोनी में आईपीएल क्रिकेट मैच पर सट्टा लगा रहे आधा दर्जन सटोरियों को गिरफ्तार किया। मौके से सट्टे के एक लाख 64 हजार रुपए, 12 मोबाइल फोन, लैपटॉप तथा दो कारें आदि बरामद हुई हैं। पकड़े गए अभियुक्त पंजाब और कोलकाता के बीच चल रहे क्रिकेट मैच पर सट्टा लगा रहे थे। तभी इन्हें धर दबोचा।
एडिशनल डीसीपी रणविजय सिंह ने बताया कि थाना फेस वन के थाना प्रभारी वीरेश पाल गिरी और उनकी टीम ने मुखबिर की सूचना पर सेक्टर 10 जेजे कॉलोनी में आईपीएल क्रिकेट मैच जो कि पंजाब और कोलकाता के बीच चल रहा था उस पर सट्टा लगा रहे। इमरान उर्फ नासिर, अखिलेश, जावेद ,मोहसीन, परवीन और ताहिर सट्टा लगा रहे थे। तभी पुलिस ने धर दबोचा। उन्होंने बताया कि पकड़े गए सट्टेबाज सिकंदराबाद और बुलंदशहर के रहने वाले है। ये विधानसभा चुनाव में भी सट्टा लगा चुके हैं। साथ ही इन्होंने प्रदेश में कौन मुख्यमंत्री बनेगा उस पर भी सट्टïा लगाया था।
--