Noida News : भारतीय सोशलिस्ट मंच ने पुण्यतिथि पर दी कर्पूरी ठाकुर को श्रद्धांजलि
Bharatiya Socialist Manch pays tribute to Karpoori Thakur on his death anniversary
भारत
चेतना मंच
02 Dec 2025 03:01 AM
नोएडा। भारतीय सोशलिस्ट मंच ने सेक्टर 11 स्थित प्रदेश कार्यालय पर प्रख्यात सोशलिस्ट और पूर्व मुख्यमंत्री कर्पूरी ठाकुर की पुण्यतिथि पर उन्हें विनम्र श्रद्धांजलि दी। इस अवसर पर एक विचार गोष्ठी आयोजित की गई।
विचार गोष्ठी को संबोधित करते हुए संगठन के प्रदेश प्रभारी देवेंद्र अवाना ने कहा कि कर्पूरी ठाकुर का जीवन इतनी सादगीभरा रहा है। सत्ता के प्रलोभन और संसाधनों के बावजूद उन्होंने साधारण व्यक्ति की जिंदगी जी। यह कर्पूरी ठाकुर की ईमानदारी ही थी कि उनके मुख्यमंत्री रहते हुए भी उनके पिताजी लोगों की हजामत बनाते थे। उनकी पत्नी के बीमार होने पर उन्होंने सरकारी गाड़ी का इस्तेमाल नहीं किया, बल्कि रिक्शा से उन्हें अस्पताल पहुंचाया। लोहिया जी के संस्कार कर्पूरी ठाकुर में कूट—कूटकर भरे थे।
गौतमबुद्ध नगर के जिलाध्यक्ष देवेंद्र गुर्जर ने कहा कि आज के समाजवादियों को कर्पूरी ठाकुर के संघर्ष से सीख लेनी चाहिए। कर्पूरी ठाकुर ने पूरा जीवन देश और समाज को समर्पित कर दिया।
गोष्ठी को राष्ट्रीय प्रवक्ता चरण सिंह राजपूत, राष्ट्रीय सचिव नरेंद्र शर्मा, प्रदेश उपाध्यक्ष रामवीर यादव, गौरव मुखिया ने भी संबोधित किया।
नोएडा ग्रेटर– नोएडाकी खबरों से अपडेट रहने के लिएचेतना मंचसे जुड़े रहें।देश–दुनिया की लेटेस्ट खबरों से अपडेट रहने के लिए हमेंफेसबुकपर लाइक करें याट्विटरपर फॉलो करें।