बड़ी खबर : आईटी कंपनी में काम करने वाली महिला को ठगों ने 78 लाख का चूना लगाया
Noida News
भारत
RP Raghuvanshi
29 Nov 2025 04:13 PM
नोएडा। पिछले काफी समय से देखने में आ रहा है कि दिल्ली एनसीआर क्षेत्र में साइबर क्राइम करने वाले आए दिन कोई न कोई वारदात कर रहे हैं। इसी क्रम में दिल्ली से सटे नोएडा में फिर एक ठगी का मामला सामने आया है। इस बार आईटी कम्पनी की एक महिला से 78 लाख की ठगी हुई है। ठगों ने निवेश के नाम पर महिला से 78 लाख रुपये ठग लिए।
शातिर ठगों ने अलग अलग खातों में डलवाए पैसे
ये ठग इतने शातिर थे कि इन्होंने महिला से 16 बार अलग अलग खातों में पैसे ट्रांसफर कराए। ठगों ने महिला को ऐसे लालच में फँसाया कि महिला उनके झांसे में आकर ठगों को 78 लाख रुपये दे बैठी। ठगी का शिकार होने के बाद अब हार कर पीड़ित महिला ने साईबर सेल थाना में एफआईआर दर्ज कराई है।
पुलिस ने दर्ज किया मुकदमा
ठगी का शिकार हुई महिला 10 साल अलग अलग आइटी कंपनियों में काम कर चुकी है और इस महिला को साइबर ठगों ने अब काफी लंबा चूना लगा दिया है। प्रज्ञान सागर साहू नाम की महिला को जाल में फँसाकर ठगों ने यह ठगी की है। ठगों ने इस महिला से 16 बार में 78 लाख रुपये अपने अलग अलग खातों में ट्रांसफर करवा लिए। आपको बता दें महिला को व्हाटऐप पर एक मैसेज कर लालच दिया गया था। पूरे मामले की शिकयत महिला ने सेक्टर 36 साइबर अपराध थाना में की है। जिस पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया है।
देशविदेश की खबरों से अपडेट रहने लिए चेतना मंच के साथ जुड़े रहें।देश-दुनिया की लेटेस्ट खबरों से अपडेट रहने के लिए हमें फेसबुकपर लाइक करें या ट्विटरपर फॉलो करें।