Noida News : भाजपा ने जगह-जगह चलाया स्वच्छता अभियान
BJP carried out cleanliness campaign everywhere
भारत
चेतना मंच
28 Nov 2025 11:42 PM
Noida News : प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी (Prime Minister Narendra Modi) के जन्मदिवस पर 'सेवा पखवाड़ा सप्ताह' कार्यक्रम के अन्तर्गत भाजपा ने नोएडा महानगर में स्वच्छता अभियान चलाया। पूर्व केंद्रीय मंत्री और नोएडा सांसद डॉ. महेश शर्मा ईएसआई के सामने चौड़ा गाँव पर रहे। राज्य सभा सांसद सुरेंद्र नागर गाँव तिगरी में रहे। उत्तर प्रदेश महिला आयोग की अध्यक्षा श्रीमती बिमल बाथम एफ ब्लॉक सेक्टर-40 में रही।
Noida News :
उत्तर प्रदेश महिला आयोग की उपध्यक्षा श्रीमती सुषमा सिंह नया बांस सेक्टर-15 में रही। गन्ना विकास संस्थान के अध्यक्ष दर्जा प्राप्त मंत्री नबाब सिंह नागर श्रमिक कुंज सेक्टर-122 में रहे। नोएडा महानगर के जि़लाध्यक्ष मनोज गुप्ता सेक्टर-110 के सरकारी अस्पताल में रहे। क्षेत्रीय मंत्री बिजेंद्र नागर सेक्टर-45 और पूर्व जि़लाध्यक्ष योगेन्द्र चौधरी सेक्टर-12 में रहे।
इस दौरान कार्यक्रम के जि़ला प्रभारी बसंत त्यागी, जिला महामंत्री उमेश त्यागी, महेश आवना, विनोद शर्मा, मंडल अध्यक्ष अशोक मिश्रा, सूरज पाल राणा, कल्लू सिंह, बबलू यादव, पंकज झा, राम मेहर कौशिक, चमन आवना, डॉ प्रसनजीत मैत्रा, करतार सिंह, विक्रम सिंह धनखड़, इंद्रजीत जाटव, मनोज शर्मा, लोकेश यादव, अमरीश त्यागी, एस पी चमोली, गौतम शर्मा, देवंद्र शर्मा, राजकुमार चौहान, संजीत उपाध्याय, आदि कार्यकर्ता मौजूद रहे।