Noida News: भाजपा किसान मोर्चा ने चलाया वृक्षारोपण अभियान
भारत
RP Raghuvanshi
30 Nov 2025 07:28 PM
Noida: नोएडा । भारतीय जनता पार्टी किसान मोर्चा नोएडा महानगर द्वारा जिलाध्यक्ष ओमवीर अवाना की अध्यक्षता में मासिक बैठक की गई। जिसमें कृष्णानगर मंडल और श्यामा प्रसाद मुखर्जी मंडल में आयोजन किया गया। इस बैठक में जिला अध्यक्ष ने संगठन के कार्यों पर चर्चा की। बैठक के बाद दोनों मंडलों में वृक्षारोपण अभियान चलाया गया।
इस बैठक में भारतीय जनता पार्टी किसान मोर्चा के जिला महामंत्री घनश्याम यादव, मुक्तानंद शर्मा प्रधान, जिला मंत्री अनिल मास्टर, जिला कार्यकारिणी सदस्य अशोक यादव, भारतीय जनता पार्टी के मंडल अध्यक्ष बबलू यादव, पंकज झा, मंडल, किसान मोर्चा के मंडल अध्यक्ष प्रदीप शर्मा, संजीव पटेल, मंडल महामंत्री निर्मल सिंह, रविन्द्र सिंह, आरडब्ल्यूए अध्यक्ष-63ए रामेश्वर यादव, आरडब्लूए महासचिव एनके सिंह, सहित किसान मोर्चा के सभी जिला एवं मंडल के पदाधिकारी उपस्थित रहे।